{"_id":"64779c2daa71371c7308efc3","slug":"himachal-agriculture-minister-kumar-son-taunts-his-own-government-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal : कृषि मंत्री कुमार के बेटे ने अपनी ही सरकार पर कसा तंज, व्यवस्था परिवर्तन को लेकर कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal : कृषि मंत्री कुमार के बेटे ने अपनी ही सरकार पर कसा तंज, व्यवस्था परिवर्तन को लेकर कही यह बात
Thu, 01 Jun 2023 12:22 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:22 PM IST
सार
कांग्रेस पार्टी के दो बार विधायक और सीपीएस रह चुके नीरज भारती ने अपने फेसबुक पेज पर उस समय पोस्ट डाली जब मुख्यमंत्री बुधवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे।
विज्ञापन
भारती का तंज...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कांगड़ा दौरे के बीच कृषि मंत्री चंद्र कुमार के बेटे नीरज भारती ने अपनी ही सरकार पर तीखा तंज कसा है। कांग्रेस पार्टी के दो बार विधायक और सीपीएस रह चुके नीरज भारती ने अपने फेसबुक पेज पर उस समय पोस्ट डाली जब मुख्यमंत्री बुधवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के साथ नीरज भारती के पिता कृषि मंत्री चंद्र कुमार भी थे। नीरज भारती ने अपने फेसबुक पेज पर डाली पोस्ट में लिखा है कि व्यवस्था परिवर्तन तब होगा, जब अवस्था परिवर्तन होगा। अवस्था अभी भी वैसी ही है जैसे दिसंबर 2022 तक थी। गोर हो कि नीरज भारती पहले भी सोशल मीडिया में अपनी पोस्टों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।
विज्ञापन
सूबे की एक चौथाई 15 विधानसभा सीटों वाला कांगड़ा जिला हिमाचल का सबसे बड़ा जिला है। कांगड़ा जिले से कांग्रेस सरकार के मंत्री के बेटे का अपनी ही सरकार पर तंज कसने का क्या कारण है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन