फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal again prone to rain, snow, hailstorm in Kullu

हिमाचल में फिर बारिश-बर्फबारी के आसार, कुल्लू में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

Thu, 02 Apr 2020 07:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Apr 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Himachal again prone to rain, snow, hailstorm in Kullu
कुल्लू में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की ऊंची चोटियों पर गुरुवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। कुल्लू, लाहौल और चंबा के कई क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बंजार में कुछ जगह ओलावृष्टि होने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार और शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। पांच अप्रैल से मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी जिलों में सात अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के बीच बागवानों पर ओलावृष्टि का कहर बरपा रही है। बुधवार को बंजार में बरसे ओलों के बाद गुरुवार सुबह सैंज की गाड़ापारली पंचायत में भारी ओलावृष्टि हुई। इससे पलम, आडू, नाशपाती और मटर को नुकसान हुआ है। जिला मुख्यालय कुल्लू, लगघाटी, सारी भेखली में भी ओलावृष्टि हुई है। अप्रैल माह में ओलावृष्टि ने बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार सुबह कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला में चोटियों में ताजा हिमपात और निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। खराब मौसम के कारण बीआरओ का रोहतांग बहाली मिशन भी बाधित हो गया है। चंबा जिले में गुरुवार को पांगी, भरमौर और होली की चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई।
विज्ञापन


पांगी में को एक इंच तक ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई जबकि साचपास सहित अन्य पहाड़ियों पर चार से पांच इंच तक बर्फबारी हुई है। निचले इलाकों में दोपहर तक तेज हवाओं का दौर चलता रहा। वहीं, जनजातीय क्षेत्र भरमौर के मणिमहेश डलझील, चौबिया, कुगति, दरूण धार, बडग्रां, तुंदाह, घटोत, क्वांरसी और जालसू सहित अन्य चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 29.6, नाहन में 28.4, बिलासपुर में 27.0, हमीरपुर में 26.7, कांगड़ा में 26.0, धर्मशाला में 18.8, शिमला में 17.2, डलहौजी में 10.1, कल्पा में 6.0 और केलांग में 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 न्यूनतम तापमान

क्षेत्र                  न्यूनतम तापमान
केलांग               - 3.0
कल्पा                - 0.4
मनाली                  3.4
कुफरी                 4.0
शिमला                8.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed