फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hike in Price of flour and pulses in Shimla in himachal Pradesh

लोगों को झटका: आटे और दालों के दामों में हुई बढ़ोतरी

Thu, 02 Apr 2020 11:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर अशोक चौहान, अमर उजाला, शिमला
अशोक चौहान, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 02 Apr 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Hike in Price of flour and pulses in Shimla in himachal Pradesh
आटा - फोटो : अमर उजाला

शिमला के लोगों को अब आटे से लेकर दालों तक की खरीदारी के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। आटा दो रुपये और दालें पांच से दस रुपये प्रति किलो तक महंगी हो गई हैं। शिमला की अनाज मंडी के कारोबारियों के मुताबिक पिछले दो हफ्ते से शहर के लिए अनाज की सप्लाई नहीं आई है।

विज्ञापन


ज्यादातर के पास स्टॉक लगभग खत्म हो गया है। दो दिन में जिन कारोबारियों ने दिल्ली में दाल और आटे का आर्डर दिया है, उसके लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़े हैं। होलसेल पर ही दालों के दाम पांच से दस रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। कई कारोबारी ऐसे भी हैं, जिन्हें महंगी दरों पर भी दिल्ली से दालें नहीं मिल रहीं।
विज्ञापन


अनाज मंडी के एके एंटरप्राइजिज ने कहा कि दिल्ली से दालों की सप्लाई नहीं मिल रही है। शिमला व्यापार मंडल के महासचिव एवं गंज के कारोबारी संजीव ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में ही दालें पांच से दस रुपये महंगी मिल रही है। एक दो दिन में इनकी सप्लाई शिमला पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि थोक विक्रेता 5 फीसदी और रिटेल विक्रेता 8 प्रतिशत मार्जिन पर यह दालें आग बेच सकता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्लाई पहुंचने से पहले बढ़ गए रेट
आटा और दालों के थोक भाव में इजाफा होता देख शहर के कई कारोबारियों ने अपने वर्तमान स्टॉक के रेट बढ़ा दिए हैं। जिला प्रशासन इन पर निगरानी रख रहा है लेकिन इसके बावजूद कई कारोबारी बढ़े हुए रेट पर सामान बेच रहे हैं। आटा दो रुपये प्रति किलो तक महंगा बिक रहा है। होलसेल पर 270 रुपये की मिलने वाली दस किलो आटे की थैली रिटेल में 330 से 350 रुपये में बेची जा रही है। 


अनाज मंडी के अध्यक्ष दीपक श्रीधर ने कहा कि दिल्ली से ही दालें महंगी मिल रही हैं। स्टॉक खत्म होने के कारण कारोबारियों को महंगे रेट पर दालें मंगवानी पड़ रही हैं। शहर में लेबर की भी कमी है जिससे अनाज ढुलाई में दिक्कत आ रही है। परिवहन सेवा भी महंगी होने से दामों पर असर पड़ा है।

थोक भाव प्रति क्विंटल
दालें           पुराना रेट     नया रेट
मलका         5500        6400
काला चना     4900       5800
राजमा         7300        7900
माश           9000         8000
मूंग           9200         9800

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed