फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hike in power tariff in himachal pradesh WEF 1st April 2020 by HPSEB

हिमाचल में महंगी होगी बिजली, बोर्ड ने मांगी 8.73 फीसदी की बढ़ोतरी

Mon, 02 Mar 2020 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अनिमेष कौशल, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Mar 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
hike in power tariff in himachal pradesh WEF 1st April 2020 by HPSEB
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल में बिजली महंगी होने की संभावना बढ़ गई है। राज्य बिजली बोर्ड ने विद्युत नियामक आयोग से बिजली दरों में 8.73 फीसदी की बढ़ोतरी मांगी है। 487 करोड़ के राजस्व घाटे का हवाला देते हुए वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 6000 करोड़ के वार्षिक राजस्व की जरूरत बताई गई है। बीते साल के मुकाबले इस बार बोर्ड ने 882 करोड़ की अधिक मांग की है। बोर्ड की मांगों को आयोग पूरा करता है तो प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को अप्रैल से झटका लग सकता है।

विज्ञापन


हिमाचल सरकार वर्तमान में 50 हजार करोड़ से अधिक राशि के कर्ज में डूबी हुई है। बिजली बोर्ड के आय के साधन कम और व्यय अधिक होने से घाटा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में बोर्ड ने आयोग को भेजी पिटीशन में हिमाचल के 21 लाख घरेलू उपभोक्ताओं और 30 हजार औद्योगिक घरानों को दी जाने वाली बिजली सप्लाई को 8.73 फीसदी की दर से बढ़ाने की मांग की है। साल 2019 में आयोग ने बोर्ड के 5117.95 करोड़ के वार्षिक राजस्व जरूरत को पूरा करने के लिए घरेलू बिजली प्रति यूनिट पांच पैसे और उद्योगों को दी जाने वाली बिजली को दस पैसे प्रति यूनिट की दर से बढ़ाया था।

विज्ञापन

इसके बावजूद बोर्ड को 2019-20 में 487.88 करोड़ का घाटा हुआ है। ऐसे में बोर्ड ने 2020-21 के लिए 6000.52 करोड़ के वार्षिक राजस्व जरूरत का प्रस्ताव आयोग को भेजा है। बोर्ड की याचिका पर आने वाले दिनों में नियामक आयोग स्थिति स्पष्ट करेगा। बता दें कि साल 2017-18 और 2018-19 में घरेलू बिजली की दरें नहीं बढ़ाई थीं। साल 2016 में घरेलू बिजली साढ़े तीन फीसदी महंगी हुई थी।

बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं चाहते हैं तो सात मार्च तक दो सुझाव
नई बिजली दरों में आप बढ़ोतरी नहीं चाहते हैं तो सात मार्च तक अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। राज्य विद्युत नियामक आयोग साल 2020-21 के लिए बिजली दरें तय करने से पहले जनता की राय भी लेगा। इसी कड़ी में 26 मार्च को आयोग के कसुम्पटी स्थित कार्यालय में जन सुनवाई होगी। सुझाव-आपत्तियों का बिजली बोर्ड 18 मार्च तक लोगों को जवाब भेजेगा। बोर्ड के जवाब से असंतुष्ट लोग 24 मार्च तक दोबारा बात रख सकेंगे।

यहां दे सकते हैं सुझाव 
- सचिव राज्य विद्युत नियामक आयोग के एसडीए कांप्लेक्स कसुम्पटी कार्यालय।
- ई मेल आईडी : cecomm{{@hpseb.in या edp@hpseb.in या hperc@rediffmail.com

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed