फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Higher secondary teachers shared knowledge to eliminate the fear of English among children.

Sirmour News: उच्च माध्यमिक शिक्षकों को बच्चों में अंग्रेजी बोलने की क्षमता कैसे पैदा करने पर बांटा ज्ञान

Mon, 25 Sep 2023 03:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Sep 2023 03:38 PM IST
विज्ञापन
Higher secondary teachers shared knowledge to eliminate the fear of English among children.
डाइट नाहन में कार्यशाला आयोजित - फोटो : संवाद

सर्व शिक्षा अभियान और विश्व बैंक के स्टार्स प्रोजेक्ट  के तहत अंग्रेजी विषय के उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए डाइट नाहन में कार्यशाला आयोजित हुई। पांच दिवसीय कार्यशाला में करीब 58 शिक्षक मौजूद रहे। कार्यशाला का शुभारंभ अश्वनी ठाकुर ने किया। कार्यशाला समन्वयक ओंकार शर्मा ने बताया कि यह कार्यशाला 29 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद छठे चरण की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में स्त्रोत व्यक्ति मीनू गोयल, कपिल देव, अजय कुमार, प्रदीप कुमार शिक्षकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित कर रहे हैं।  

विज्ञापन


शिक्षकों को बच्चों में अंग्रेजी का डर कैसे खत्म करें और उनमें अंग्रेजी बोलने की क्षमता कैसे पैदा करें जैसे विषयों पर प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावा बच्चों को खेल-खेल और अन्य गतिविधियों से इस विषय को सरल रूप में पढ़ाने पर भी जागरूक किया जाएगा। कार्यशाला के पहले सत्र में शिक्षकों का पंजीकरण किया गया। इसके अलावा एक दूसरे से परिचय भी किया गया। दूसरे सत्र में शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से गणित को पढ़ाने को टिप्स दिए गए। इस अवसर पर शिक्षक पूनम कुमार, अनंत आलक समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन


 छह दिवसीय कार्यशाला शुरू 
वहीं, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में विद्यालय के सामान्य मुद्दों के समाधान को लेकर सोमवार को छह दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। इसका शुभारंभ अश्वनी ठाकुर ने किया। इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए 65 जेबीटी, ओटी और टीजीटी अध्यापक भाग ले रहे हैं। कार्यशाला के शुभारंभ मौके पर डॉ. नम्रता जोशी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. नम्रता जोशी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को धरातल पर कैसे लागू करें, इसे लेकर बिंदूवार चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों से राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एनसीएफ-2023 ड्राफ्ट) को गूगल से डाउनलोड करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव सामने आया है, अब एनसीएफ-2023 के ड्राफ्ट में भारतीय शिक्षा में बड़े बदलाव की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed