फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Higher education department appointed 23 associate professors as college principals

Himachal: उच्च शिक्षा विभाग ने 23 एसोसिएट प्रोफेसर बनाए कॉलेज प्रिंसिपल

Tue, 08 Oct 2024 05:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Oct 2024 05:39 PM IST
सार

प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने 23 एसोसिएट प्रोफेसरों को पदोन्नत कर कॉलेज प्रिंसिपल नियुक्त किया है। यह नियुक्ति नियमित आधार पर की गई है।

विज्ञापन
Higher education department appointed 23 associate professors as college principals
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने 23 एसोसिएट प्रोफेसरों को पदोन्नत कर कॉलेज प्रिंसिपल नियुक्त किया है। यह नियुक्ति नियमित आधार पर की गई है। नवनियुक्त प्रिंसिपलों को कॉलेज आवंटित कर पांच दिन के भीतर पद ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। पदोन्नत कॉलेज कैडर एसोसिएट प्रोफेसर निशा वैद्य को जोगिंद्रनगर कॉलेज, अंजली चौहान को सुन्नी, सुभाष कापटा को निरमंड, कल्याण चंद को नेरला, रीता पंत को सिरमौर के भरली, अंजना सूद को जयनगर, राजकुमार को काेटला खुर्द, अरुण चंद्र को नगरोटा सूरियां, राजेश कुमार को नौरा, शैफाली को हरिपुर मनाली, ललित गुलेरिया को हरिपुरधार, राजेश कुमार सिंह को बंजार और संजय कुमार को झंडूता कॉलेज में प्रिंसिपल लगाया गया है। विक्रम सिंह ठाकुर को सिराज, सरोज भारद्वाज को नौहराधार, संजय पठानिया को पांगी, मदन लाल गुलेरिया को चंबा, कुलदीप सिंह को कफोटा, मीना भास्कर को संगड़ा, हरिलाल शर्मा को सोलन, नरेश कुमार को कुमारसेन, संतोष कुमार शर्मा को गाड़ागुशैणी और सतीश सोनी को देहरा कॉलेज में प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त प्रिंसिपलों को दो वर्ष के प्रोबेशन पर नियुक्ति दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed