फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   High level committee starts investigation of crushers, decision will be taken after evaluation

Shimla News: उच्चस्तरीय कमेटी ने शुरू की क्रशरों की जांच, मूल्यांकन के बाद होगा फैसला

Mon, 04 Dec 2023 10:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Dec 2023 10:09 PM IST
सार

सरकार की ओर से गठित उच्चस्तरीय कमेटी ने सोमवार से क्रशर घोटाले की जांच शुरू कर दी। पहले दिन 40 क्रशर संचालकों ने कमेटी के समक्ष अपना पक्ष रखा। 

विज्ञापन
High level committee starts investigation of crushers, decision will be taken after evaluation
क्रशर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार की ओर से गठित उच्चस्तरीय कमेटी ने सोमवार से क्रशर घोटाले की जांच शुरू कर दी। पहले दिन 40 क्रशर संचालकों ने कमेटी के समक्ष अपना पक्ष रखा। कमेटी एक-एक कर सभी मामलों की जांच करेगी। निर्धारित मापदंड पूरे करने वाले क्रशर संचालकों को लेकर मूल्यांकन के बाद फैसला होगा।

विज्ञापन


उद्योग विभाग के निदेशक राकेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय कमेटी की पहली बैठक में पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि, उद्योग विभाग के विधि अधिकारी और भू वैज्ञानिक मौजूद रहे। बरसात के दौरान ब्यास बेसिन में हुई भारी तबाही के बाद सरकार के आदेशों पर गठित कमेटी ने कुल्लू, मंडी, कांगड़ा व हमीरपुर जिलों के 130 क्रशरों की जांच की गई थी।
विज्ञापन


सरकार को सौंपी रिपोर्ट के आधार पर 47 क्रशरों को खोलने का निर्णय लिया गया था। हालांकि सरकार ने इसके बाद उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर सभी क्रशरों की दोबारा जांच का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार के समय बड़ी संख्या में बिना अनुमति के क्रशर चलने का आरोप लगाते हुए करीब 100 करोड़ रुपये के घोटाले की बात कही थी। कहा था कि ऐसे क्रशर भी हैं, जिनके पास पर्यावरणीय और विभागीय स्वीकृति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed