फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   High court worried over Coronavirus cases increasing in Himachal, said - govt should clear the situation in two days

हिमाचल में कोरोना के मामले बढ़ने से हाईकोर्ट चिंतित, कहा-सरकार दो दिन में स्थिति स्पष्ट करे

Wed, 11 Nov 2020 08:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Nov 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
High court worried over Coronavirus cases increasing in Himachal, said - govt should clear the situation in two days
हिमाचल हाईकोर्ट

हिमाचल में कोरोना मामलों में अचानक वृद्धि होने पर हाईकोर्ट ने चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार को दो दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने के आदेश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश लिंगप्पा नारायण स्वामी और न्यायाधीश अनूप चिटकारा की खंडपीठ ने सरकार को प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए उठाए कदमों से कोर्ट को अवगत कराने को कहा है। गौरतलब है कि हिमाचल में सरकार की ओर से प्रतिबंध हटाने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई। अब प्रतिदिन 600 से अधिक मामले आ रहे हैं। शिमला में प्रतिबंधों में ढील और शोघी बैरियर हटाने से कोविड-19 मामले बढ़े हैं। अंकुश हटने के बाद बड़ी संख्या में लोग महामारी फैलाते हुए शिमला शहर का दौरा कर रहे हैं। जिले में 5 सितंबर के बाद मामले अचानक बढ़े। 1,064 में से 780 मामले इस दौरान ही आए।

विज्ञापन


पहला कोरोना का मामला 24 मई को आया था और प्रतिबंधों के हटने के बाद तीन से पांच की औसत से प्रतिदिन मामलों का औसत बढ़कर 34 हो गया। नवंबर में इन मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बाहर से आने वाले लोगों की कोई जांच नही हो रही। शिमला और अन्य पर्यटक रिसॉर्ट्स में आने वाले लोगों से कोरोना फैलने का डर स्थानीय लोगों को चिंतित कर रहा है। हिमाचल में उत्तराखंड, राजस्थान और केरल के पर्यटकों के आने से बीमारी का खतरा बढ़ गया हैं। मामले पर अगली सुनवाई 13 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed