फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   High command summoned former Himachal Congress general secretary to Delhi

हाईकमान ने हिमाचल कांग्रेस के पूर्व महासचिव को दिल्ली तलब किया

Wed, 25 Dec 2019 11:42 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Dec 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
High command summoned former Himachal Congress general secretary to Delhi
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल कांग्रेस के पूर्व महासचिव को हाईकमान ने दिल्ली तलब किया है। कुल्लू से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मामले को लेकर हाईकमान के पास भेजी गई शिकायत पर यह कड़ा संज्ञान लिया गया है। एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल के दफ्तर से नेताओं को फोन से संदेश देकर बुलाया गया है। कुल्लू के जिस नेता ने दो नेताओं को कुल्लू के रिसार्ट में ठहरने का पूरा खर्च वहन किया था, उसे जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू का अध्यक्ष बनाने का वादा किया गया था। इस बीच हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी, सभी जिला कांग्रेस कार्यकारिणी और ब्लाक कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग कर दिया था।

विज्ञापन


कुल्लू के नेता को लगा कि डीसीसी अध्यक्ष बनाने के नाम पर खर्च की राशि पानी में बह गई है तो इसने हाईकमान के पास पूरे खर्चे के ब्योरा शिकायत के साथ नत्थी करने भेज दिया। बताते हैं कि इससे पहले भी इस नेता ने पार्टी नेताओं की खूब खातिरदारी की है। पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि हाईकमान ने इस लिखित शिकायत पर कड़ा संज्ञान लिया है। यही कारण है कि पार्टी के प्रदेश पूर्व महासचिव को दिल्ली दरबार में तलब किया है। इस मामले की गाज अब प्रदेश कांग्रेस के किन नेताओं पर गिराई जाएगी, यह भविष्य के गर्भ में छिपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed