फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   High command's Laxman Rekha came in the way of Vikramaditya Singh going to Ayodhya

हिमाचल: विक्रमादित्य सिंह बोले- कब जाऊंगा अयोध्या यह तय नहीं, लेकिन जाऊंगा जरूर

Fri, 12 Jan 2024 10:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jan 2024 10:36 AM IST
सार

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के अयोध्या जाने के आड़े कांग्रेस हाईकमान की लक्ष्मण रेखा आ गई है। 

विज्ञापन
High command's Laxman Rekha came in the way of Vikramaditya Singh going to Ayodhya
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा-अयोध्या कब जाऊंगा, इसकी तारीख अभी तय नहीं है, लेकिन जाऊंगा जरूर। गुरुवार को इस मामले को लेकर उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से बात कर ली है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मेरे अयोध्या जाने को लेकर असहमति नहीं जताई है। पार्टी नेताओं ने कहा है कि अयोध्या जाना व्यक्तिगत मामला है। इसका फैसला उन्होंने मुझ पर ही छोड़ा है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आरएसएस और भाजपा के साथ उनके वैचारिक मतभेद हैं और आगे भी रहेंगे। भगवान राम में उनकी पूरी आस्था है। उन्होंने कहा कि उनके पिता दिवंगत वीरभद्र सिंह की सनातन धर्म और प्रदेश के देवी-देवताओं में पूर्ण आस्था रही है।

विज्ञापन


उन पर इसको आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है। उल्लेखनीय है कि अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने से सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी ने इन्कार किया है। 22 जनवरी के कार्यक्रम के लिए श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निमंत्रण को कांग्रेस नेताओं ने ठुकरा दिया है। कांग्रेस ने भाजपा और संघ पर कार्यक्रम को सियासी बनाने और चुनावी लाभ के लिए अर्द्धनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कराने का आरोप लगाया है। राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भगवान राम की पूजा करोड़ों भारतीय करते हैं। मनुष्य के लिए धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय होता है। भाजपा और संघ ने इसे लंबे समय से राजनीतिक परियोजना बना दिया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed