{"_id":"5e834ffd8ebc3e728d3a8d04","slug":"high-alert-in-chamba-after-quarantine-of-15-himachalis-in-nizamuddin","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामुद्दीन में 15 हिमाचलियों के क्वारंटीन होने के बाद चंबा में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामुद्दीन में 15 हिमाचलियों के क्वारंटीन होने के बाद चंबा में हाई अलर्ट
Wed, 01 Apr 2020 12:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
जिला समन्वय समिति के अध्यक्ष हंसराज
दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात में शामिल लोगों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि और हिमाचल के 15 लोगों को क्वारंटीन किए जाने के बाद प्रदेश का चंबा जिला हाई अलर्ट पर है। फरवरी में दर्जन भर लोग जमात में शामिल होने के बाद चंबा लौटे थे। इन सभी की जिला प्रशासन सूची तैयार कर स्वास्थ्य विभाग की टीमों की मदद से मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, अब विधानसभा उपाध्यक्ष व कोरोना को लेकर गठित जिला समन्वय समिति के अध्यक्ष हंसराज ने डीसी चंबा को निर्देश दिए हैं कि वह एसडीएम चंबा, चुराह, सलूणी और डलहौजी के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स गठित कर इनके क्षेत्राधिकार वाले इलाकों में विशेष अभियान चलाकर उन सभी लोगों की सूची तैयार करे जो फरवरी व मार्च महीने में तब्लीगी जमात के मरकज या किसी अन्य जगह हुई तकरीर या किसी अन्य जलसे में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
इन लोगों को चिह्नित कर उनके परिवारों की एक मेडिकल रिपोर्ट तैयार की जाएगी कि किसी को कोई बीमारी या मृत्यु तो नहीं हुई है। यह कवायद इसलिए की जा रही है क्योंकि पिछले एक महीने में आए कई लोग मुख्य रास्तों की बजाय पहाड़ी पगडंडियों से घरों को लौटे हैं। हंस राज ने कहा कि चूंकि जो लोग दिल्ली में क्वारंटीन किए गए हैं, वह तो चिह्नित हो गए हैं लेकिन अभी भी कई लोग बीते कुछ समय में चंबा के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में लौटकर रहने की सूचना मिली है जिसकी पुष्टि की जा रही है। हंस राज ने बताया कि इसके अलावा जिले में चल रहे कई मदरसों में भी आने वालों की सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन