{"_id":"5e6f27a38ebc3ea8057f70be","slug":"hgtu-president-virender-chauhan-statement-against-himachal-govt-orders","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के स्कूल आने के आदेशों पर बिफरा अध्यापक संघ, कहा- स्थिति स्पष्ट करे विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के स्कूल आने के आदेशों पर बिफरा अध्यापक संघ, कहा- स्थिति स्पष्ट करे विभाग
Mon, 16 Mar 2020 12:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
राजकीय अध्यापक संघ
प्रदेश सरकार के अफसरों द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर शिक्षकों को स्कूल आने के आदेशों पर राजकीय अध्यापक संघ बिफर गया है। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने इसका कड़ा विरोध जताया है। वीरेंद्र चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सभी शिक्षण संस्थानों को 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को भी छुट्टी की बात शनिवार को कही थी।
विज्ञापन
अब शिक्षा उपनिदेशक या अन्य अधिकारी कैसे निर्णय ले सकते हैं कि शिक्षकों को स्कूल आना होगा। चौहान ने कहा कि कुछ अफसरों ने शिक्षा मंत्री के बयान के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली कि शिक्षकों को छुट्टी नहीं होगी। इससे अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। वीरेंद्र चौहान ने कहा कि संघ शिक्षा मंत्री से मांग करता है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं विभाग से शिक्षकों की छुट्टियों के स्पष्ट आदेश जारी करने के निर्देश दें। उन्होंने कहा कि ज्यादातर शिक्षक अपने परिवार के साथ घर चले गए हैं।
विज्ञापन