फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Heroines will fight cyber crime, Manu became the state's first cyber commando

Himachal: साइबर अपराध से लड़ेंगी वीरांगनाएं, मनु बनीं हिमाचल की पहली कमांडो

Mon, 07 Apr 2025 10:42 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Apr 2025 10:42 AM IST
सार

प्रदेश पुलिस अब तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों से मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है। विभाग ने इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने चार पुलिस कर्मचारियों को देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से गहन प्रशिक्षण दिलाया है। 

विज्ञापन
Heroines will fight cyber crime, Manu became the state's first cyber commando
मनु, मधु शर्मा, आकाश ठाकुर, राम शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस अब तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों से मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है। विभाग ने इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने चार पुलिस कर्मचारियों को देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से गहन प्रशिक्षण दिलाया है। इनमें दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिनमें से मनु प्रदेश की पहली आधिकारिक साइबर कमांडो  बनकर उभरी हैं। मनु के साथ ही मधु शर्मा, आकाश ठाकुर और राम शर्मा ने भी साइबर अपराधों से निपटने का छह महीने का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। ये चारों अब साइबर स्टेशन शिमला में अपनी सेवाएं देंगे और प्रदेश के नागरिकों के साथ होने वाली साइबर धोखाधड़ी के मामलों की जांच और समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

तीन साइबर कमांडो राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय गुजरात से प्रशिक्षण करके लौटे हैं जबकि एक ने राष्ट्रीय फाॅरेंसिक विज्ञान विवि गांधीनगर गुजरात से प्रशिक्षण हासिल किया है। गृह मंत्रालय साइबर अपराध से लड़ने के लिए देशभर में साइबर कमांडो तैयार कर रही है। इसका मकसद भविष्य में साइबर अपराध के बढ़ते खतरों से निपटने के लिए विशेष फोर्स का गठन करना है, जो कि इस तरह के अपराध के मामलों को सुलझाने में महारत हासिल कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान साइबर कमांडो को छह महीने तक वर्चुअल मशीन पर साइबर स्पेस से जुड़ी आधुनिक और जटिल तकनीकों के बारे में अवगत करवाया जाता है। इसमें सर्टिफाइड एथिकल हैकर, सर्टिफाइड फाॅरेंसिक इन्वेस्टिगेटर के कोर्स करवाए गए हैं। पहले बैच में प्रदेश को दस साइबर कमांडो मिलेंगी जबकि अगले बैच में 27 और चयनित पुलिस कर्मी साइबर कमांडो का कोर्स करने के लिए जाएंगे।
 

विज्ञापन

साइबर अपराध से लड़ने के लिए पुलिस कर्मचारियों को देश के नामी उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण करवाया जा रहा है। प्रदेश को पहले चार साइबर कमांडो मिल गए हैं। मनु प्रदेश की पहली साइबर कमांडो बनी हैं। अगले बैच में 27 पुलिस कर्मचारी साइबर कमांडो का कोर्स करने के लिए जाएंगे। साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए साइबर क्राइम हर मोर्चे पर काम कर रहा है।-मोहित चावला, डीआईजी साइबर क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed