फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hero of kanchenjunga Snow Tiger Prem Chand Dogra passes away

Snow Tiger: 'हीरो ऑफ कंचनजंगा' कर्नल प्रेम चंद ने दुनिया को कहा अलविदा

Wed, 05 Oct 2022 05:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 05 Oct 2022 05:29 PM IST
सार

कर्नल प्रेम चंद ने देश की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा को विश्व में सबसे पहले फतह किया था।

विज्ञापन
hero of kanchenjunga Snow Tiger Prem Chand Dogra passes away
कर्नल प्रेम चंद - फोटो : संवाद

विस्तार

देश की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा को विश्व में सबसे पहले फतह करने वाले कर्नल प्रेम चंद (87) का बुधवार को कुल्लू में निधन हो गया। उन्हें हीरो ऑफ कंचनजंगा के नाम से जाना जाता था। पहाड़ों को नापने की उनकी हिम्मत और जुनून को देखते हुए भारतीय सेना ने कर्नल प्रेम को स्नो टाइगर के नाम से अलंकृत किया था।  

विज्ञापन


देश के सर्वश्रेष्ठ पर्वतारोहियों में से एक कर्नल प्रेम चंद हिमालयन आउटडोर एडवेंचर अकादमी के संस्थापक थे। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। लाहौल-स्पीति जिले के लिंडूर गांव के रहने वाले कर्नल प्रेम जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के अग्रणी पक्षधर रहे। प्रेम चंद ने बहुत कम उम्र से ही पहाड़ों पर चढ़ना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


भारतीय सेना के साथ अपने करियर के दौरान और बाद में उन्होंने भूटान, सिक्किम, नेपाल, गढ़वाल, कश्मीर और पूर्वी काराकोरम समेत 30 से ज्यादा चोटियों को सफलतापूर्वक फतह किया था। उन्होंने अपना जीवन साहसिक कार्य के लिए समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नल प्रेम चंद को भारतीय पर्वतारोहण महासंघ ने पर्वतारोहण में निरंतर उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया था। उन्हें 1972 के शीतकालीन ओलंपिक के लिए भारतीय स्की टीम का नेतृत्व करने के लिए भी चुना गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed