फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Helicopter could not fly to Lahaul, people returned desperate

लाहौल के लिए उड़ान नहीं भर सका हेलीकॉप्टर, मायूस लौटे लोग

Wed, 25 Dec 2019 04:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकसर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Dec 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
Helicopter could not fly to Lahaul, people returned desperate
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में उदयपुर के लिए हेलीकॉप्टर की उड़ान न होने से लोगों को मायूस लौटना पड़ा। सीएम के दौरे के चलते भुंतर से स्तींगरी के लिए ही एक उड़ान हो सकी। 19 लोगों को लाहौल पहुंचाया गया। जबकि, यहां से 18 लोगों को भुंतर में उतारा गया। जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के लिए प्रदेेश सरकार ने हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बुधवार को जीएडी की ओर से स्तींगरी और उदयपुर के लिए उड़ानें प्रस्तावित थी। मुख्यमंत्री के मनाली दौरे के चलते केवल एक ही उड़ानें भुंतर से स्तींगरी के लिए हो सकी है। दूसरी उड़ान नहीं हो सकी। शिमला से मुख्यमंत्री को लेकर आए हेलीकॉप्टर ने मनाली के बहांग स्थित सासे हेलीपैड में लैंड किया और बाद में भुंतर के लिए रवाना हुआ। इसके बाद हेलीकाप्टर ने स्तींगरी के लिए उड़ान भरी और 19 सवारियों को लाहौल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जबकि यहां से 18 लोगों को भुंतर में उतारा गया। घाटी में हुई बर्फबारी केे बाद इन दिनों लाहौल का तापमान शून्य से नीचे जा रहा है। ऐसे में दिन भर उदयपुर हेलीपैड में हेलीकॉप्टर के इंतजार बैठे यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ा। उड़ान समिति के कुल्लू प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि जीएडी की ओर से लाहौल के लिए दो उड़ानें प्रस्तावित थी। इसमें केवल एक उड़ान ही स्तींगरी के लिए हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed