{"_id":"602136188ebc3e4a0e15f4a2","slug":"heli-taxi-service-starts-from-himachal-s-gagal-for-the-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार हिमाचल के गगल से हिसार के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार हिमाचल के गगल से हिसार के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू
Mon, 08 Feb 2021 06:36 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/गगल
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/गगल
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 08 Feb 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
गगल -हिसार हेली टैक्सी
- फोटो : अमर उजाला
यात्रियों की सुविधा के लिए पहली बार कांगड़ा जिला के गगल से हिसार (हरियाणा) के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू की गई है। अब यात्री 2575 रुपये में गगल से सीधा हिसार का सफर कर सकेंगे। सोमवार को इस हेली टैक्सी सेवा का शुभारंभ गगल एयरपोर्ट के निदेशक किशोर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
हेली टैक्सी हिसार से गगल दोपहर 12:20 बजे पहुंचेगी। 12:40 बजे यात्रियों को लेकर गगल से हिसार के लिए रवाना होगी। जानकारी के अभाव में हेली टैक्सी में पहले दिन किसी यात्री ने सफर नहीं किया। उल्लेखनीय है कि अब यात्रियों को हरियाणा जाने के लिए गगल से चंडीगढ़ या दिल्ली के लिए फ्लाइट से सफर नहीं करना पड़ेगा। अब लोग सीधे गगल से हिसार का सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन