फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Heemsohna tomato breaks records, crate sold for Rs 4275

Heemsohna Tomato: हिमसोना टमाटर ने तोड़े रिकॉर्ड, सोलन मंडी में 4275 रुपये में बिका क्रेट

Mon, 31 Jul 2023 05:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Mon, 31 Jul 2023 05:56 PM IST
सार

सोलन का हिमसोना टमाटर सोमवार को सब्जी मंडी में 171 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका है। 25 किलो के एक क्रेट को रिकॉर्ड 4,275 रुपये दाम मिले है। इसके अलावा अन्य टमाटर का क्रेट 3,650 रुपये तक बिका है।

विज्ञापन
Heemsohna tomato breaks records, crate sold for Rs 4275
हिमसोना टमाटर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन का हिमसोना टमाटर सोमवार को सब्जी मंडी में 171 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका है। 25 किलो के एक क्रेट को रिकॉर्ड 4,275 रुपये दाम मिले है। इसके अलावा अन्य टमाटर का क्रेट 3,650 रुपये तक बिका है। इससे पहले टमाटर को सबसे ज्यादा 125 रुपये प्रतिकिलो दाम बीते सप्ताह सोलन मंडी में ही मिले थे। मगर अब टमाटर के महंगा बिकने का यह नया रिकॉर्ड बना है। इससे किसानों के चेहरे पर भी लाली आ गई है। सब्जी मंडी के आढ़तियों की माने तो आने वाले दिनों में भी टमाटर के दामों में तेजी रहने की संभावना है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी सोलन में टमाटर की आवक बढ़ने लग गई है। रोजाना करीब 5,000 से 6,000 क्रेट मंडी पहुंच रहे हैं। अभी तक टमाटर से 30.49 करोड़ का कारोबार हो चुका है। सोमवार को भी सब्जी मंडी करीब 5,500 क्रेट पहुंचे। इससे लाखों रुपये का कारोबार हुआ है। सोलन के साथ लगते बसाल, जौणाजी, कंडाघाट, सायरी, नगाली समेत सिरमौर से भी टमाटर की आवक शुरू हो गई है। कृषि उपज मंडी सोलन से टमाटर बिहार, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा की मंडियों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


अभी तक पिछले वर्ष के मुताबिक चार गुना अधिक कारोबार
सब्जी मंडी में अभी तक पिछले वर्ष से चार गुना अधिक का कारोबार हो चुका है। जबकि टमाटर की आवक कम है। पिछले वर्ष जुलाई तक करीब 2,04569 क्रेट मंडी पहुंच थे। जिससे सिर्फ 7,15,99,150 रुपये का कारोबार हुआ था। इस बार अभी तक 1,69,396 कम क्रेट मंडी पहुंचे हैं। जबकि इससे कारोबार पिछले वर्ष से चार गुना अधिक 30,49,12,800 रुपये का कारोबार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि इस बार प्रदेश समेत बाहरी राज्यों में भी टमाटर की बहुत कम पैदावार है। अधिक बारिश से अधिकतर फसलें खराब हो चुकी हैं। जिससे टमाटर की मांग अधिक है। सोमवार को मंडी टमाटर के अब तक के रिकॉर्ड दाम मिले है। 1,250, 3,650 और 4,275 रुपये प्रति क्रेट टमाटर के दाम ग्रेड के हिसाब से मिले है। आने वाले दिनों में भी टमाटर के दाम स्थिर रहने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed