{"_id":"64c0b85ce56fbd4f8d03b145","slug":"heemsohna-tomatao-crate-get-record-price-of-3125-rupee-per-crate-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tomato Price: हिमसोना टमाटर को मिले रिकॉर्ड दाम, 3125 रुपये में बिका 25 किलो का क्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tomato Price: हिमसोना टमाटर को मिले रिकॉर्ड दाम, 3125 रुपये में बिका 25 किलो का क्रेट
Wed, 26 Jul 2023 11:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:39 AM IST
सार
मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि टमाटर के दामों और तेजी आ रही है। धूप खिलने के बाद टमाटर भी अच्छी क्वालिटी का पहुंच रहा है।
विज्ञापन
सोलन सब्जी मंडी में पहुंची टमाटर की फसल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाल सोने के नाम से मशहूर सोलन का हिमसोना टमाटर मंगलवार को सब्जी मंडी में रिकॉर्ड 125 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका। मंडी में 25 किलो का क्रेट 3,125 रुपये में बिका। इससे पहले मंडी में हिमसोना टमाटर 120 रुपये प्रतिकिलो तक बिका था। इसके अलावा बी और सी ग्रेड के टमाटर भी 800 से 2,000 रुपये में बिका है।
विज्ञापन
अब तक टमाटर को यह सबसे अधिक दाम मिले हैं। वहीं सब्जी मंडी के आढ़तियों की मानें तो एक माह तक दाम में तेजी रहने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार बारिश के साथ धूप खिलने से अब टमाटर पकना भी शुरू हो गया है। धूप से टमाटर भी साफ होने लग गया है, जिससे सब्जी मंडी सोलन में टमाटर की आवक भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
रोजाना 5,000 से ज्यादा क्रेट मंडी पहुंचना शुरू हो गए हैं। मंगलवार को भी सब्जी मंडी में करीब 5,400 क्रेट पहुंचे। यहां से बिहार, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब व हरियाणा की मंडियों में टमाटर भेजा जा रहा है। प्रदेश भर में टमाटर की पैदावार के लिए सोलन जिला पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
जिला में करीब 5,120 हेक्टेयर भूमि पर टमाटर की फसल उगाई जाती है। इस पर सालाना करीब दो लाख मीट्रिक टन पैदावार होती है। हालांकि सोलन के अलावा प्रदेश के अन्य जिलो सिरमौर, बिलासपुर, मंडी अन्य में भी टमाटर की पैदावार होती है।
उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि टमाटर के दामों और तेजी आ रही है। धूप खिलने के बाद टमाटर भी अच्छी क्वालिटी का पहुंच रहा है। आने वाले दिनों में भी टमाटर के दाम स्थिर रहने की उम्मीद है।