{"_id":"64a9801824707104a20c3bb8","slug":"heavy-rains-himachal-133-roads-and-1694-drinking-water-schemes-stalled-in-himachal-due-to-heavy-rains-a-per-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heavy Rains Himachal: भारी बारिश से 133 सड़कें और 1694 पेयजल स्कीमें ठप, पत्थर लगने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Heavy Rains Himachal: भारी बारिश से 133 सड़कें और 1694 पेयजल स्कीमें ठप, पत्थर लगने से व्यक्ति की मौत
Sat, 08 Jul 2023 08:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 08 Jul 2023 08:57 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में 133 सड़कें बंद हैं। हवाई उड़ानें और ट्रेनें भी बाधित हैं। पानी की 1694 स्कीमें ठप हैं। रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियों को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
तेलिंग नाला में बाढ़ आने से हाईवे बंद।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मूसलाधार बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश में 133 सड़कें बंद हैं। हवाई उड़ानें और ट्रेनें भी बाधित हैं। पानी की 1694 स्कीमें ठप हैं। रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियों को रोक दिया गया है। नए भवनों के निर्माण पर भी रोक लगाई गई है। सेब का तुड़ान भी रुक गया है।
विज्ञापन
शिमला जोन में 88, मंडी में 25, हमीरपुर में 10 और कांगड़ा जोन में 10 सड़कें बाधित हैं। एलटी के 218 पोल को नुकसान पहुंचा है। 35 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हैं। सड़कों को बहाल करने के लिए राज्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 200 डोजर और जेसीबी तैनात किए हैं। फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द की गई हैं।
विज्ञापन
उधर, चंबा-पनैला मार्ग पर सरोथा नाला में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मूसलाधार बारिश के बीच घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घायल अवस्था में व्यक्ति को एंबुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
किस विभाग को कितना नुकसान करोड़ रुपये में
लोक निर्माण विभाग : 204.04
जल शक्ति विभाग : 127.20
बागवानी विभाग : 26.22
बिजली बोर्ड : 0.92
शहरी विकास : 0.38
मनाली और लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी
शनिवार को मनाली और लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी हुई है। शिंकुला और बारालाचा दर्रा में बर्फ के फाहे गिरे। पर्यटकों ने शिंकुला दर्रा और बारालाचा दर्रा में बर्फ के फाहों का लुत्फ उठाया। छोटी गाड़ियों में काफी अधिक संख्या में पर्यटक शिंकुला दर्रा पहुंचे। पर्यटकों ने शिंकुला दर्रा में बर्फ के बीच जमकर मस्ती भी की।
ये भी पढ़ें: Himachal Weather: मूसलाधार बारिश के बीच हिमाचल के सात जिलों में रेड अलर्ट, पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने को कहा