फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   heavy rain in himachal pradesh 179 road blocked due to landslides

हिमाचल में भारी बारिश, मनाली-रोहतांग मार्ग समेत 179 सड़कें बंद

Thu, 30 Jul 2020 08:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 30 Jul 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in himachal pradesh 179 road blocked due to landslides
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में वीरवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच कई क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। मनाली-रोहतांग मार्ग पर पागलनाला में बाढ़ आने से कई वाहन फंस गए। भूस्खलन और भारी बारिश के चलते वीरवार को प्रदेश में 179 सड़कें बंद रहीं। मंडी जोन में 129, कांगड़ा में 37, शिमला और हमीरपुर जोन में 6-6 सड़कें बंद रहीं। भारी बारिश से मक्की की फसल को नुकसान हुआ है। हमीरपुर में गोशाला ढहने से तीन मवेशियों की मौत हो गई। एक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार और शनिवार को भी प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पांच अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


शिमला में वीरवार को दिन भर बारिश हुई। कुल्लू में बुधवार रात को भारी बारिश से घाटी का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लारजी-सैंज मार्ग रात को छह घंटे बंद रहा। भूस्खलन व पत्थर गिरने से एक दर्जन के करीब मार्ग प्रभावित हुए हैं। रोहतांग दर्रे के साथ ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात होने से तापमान में गिरावट आई है। सोलन में एक दर्जन मार्ग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


लोनिवि, आईपीएच सहित नगर परिषद को लगभग एक करोड़ 95 लाख का नुकसान हुआ है। हमीरपुर की टौणीदेवी तहसील में पहाड़ी दरकने से सारा मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे टौणीदेवी-कक्कड़ सड़क पर यातायात कई घंटे बंद रहा। प्रतापनगर में पानी लोगों के घरों में घुस गया। भोरंज तहसील कार्यालय के लिपिक कक्ष में बारिश का पानी घुस गया। मंडी में एक दर्जन सड़कें बाधित रहीं। धर्मपुर मंडल में दस सड़कों पर वाहनों के पहिये थमे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

heavy rain in himachal pradesh 179 road blocked due to landslides

ढांगसीधार पेयजल योजनाओं की सप्लाई भी प्रभावित हुई। भूस्खलन से ट्रीटमेंट प्लांट क्षतिग्रस्त हुआ है। चंबा में आधा दर्जन मार्ग बंद रहे। तीसा-मंगली मार्ग पर तरेला पुल के पास सड़क का एक हिस्सा धंसने से निजी बस का पिछला टायर हवा में लटक गया। इससे बस में सवार 30 सवारियों की जान पर बन आई। लोगों ने बस से बाहर निकलकर सड़क से नीचे कच्चा डंगा लगाकर और जेसीबी से कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे बाद बस को निकाला।

तीसा मंडल में आधा दर्जन मार्ग बंद रहे। भरमौर-पठानकोट एनएच गैहरा के पास धंसा मार्ग दो दिन बाद बड़े वाहनों के लिए सुचारु किया गया। कांगड़ा में धर्मशाला, दाड़ी, सकोह, गगल, कांगड़ा, के आसपास के अधिकतर हिस्सों में दोपहर तक लगातार बारिश हुई। खैरा में स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में बारिश का पानी घुस गया। बिलासपुर में बुधवार रात हल्की बारिश होने के बाद वीरवार को दिन भर मौसम साफ रहा। 

वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.8, मंडी 31.0, भुंतर 30.7, बिलासपुर 30.5, हमीरपुर 30.2, चंबा 30.0, कांगड़ा 29.9, धर्मशाला 28.4, सुंदरनगर 28.5, सोलन 27.0, नाहन 26.3, शिमला 22.5 और 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, बुधवार रात से वीरवार सुबह तक बैजनाथ में 142, बिलासपुर 85, अर्की 66, धर्मशाला 65, ऊना-नादौन 62, पालमपुर 50, कसौली 48, मनाली 44, नयनादेवी 39 और मंडी-शिमला में 28 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed