फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Heavy rain and landslide damage houses in Chaupal Rohru and Rampur Bushahar

Shimla News: आसमान से बरसी आफत ने छीन ली सिर से छत, कई परिवार हो गए बेघर

Thu, 20 Jul 2023 12:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहड़ू)/ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहड़ू)/ननखड़ी (रामपुर बुशहर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 Jul 2023 12:57 PM IST
सार

पंचायत गोरली मड़ावग में चार परिवार और मकड़ोग में तीन परिवार बेघर हो गए हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Heavy rain and landslide damage houses in Chaupal Rohru and Rampur Bushahar
चौपाल के सिहाणा में पत्थर गिरने से धवस्त हुआ मकान। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला जिले में लगातार हो रही बारिश आफत बनकर बरस रही है। वहीं जगह-जगह भूस्खलन से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे कई परिवार बेघर हो गए हैं। उपमंडल चौपाल की ग्राम पंचायत मकडोग के अंतर्गत सिहाणा गांव में ढांक से पत्थर गिरने से एक घर पूरी तरह से धवस्त हो गया। जानकारी के अनुसार घर में भागमल पुत्र मानदास, ज्ञान सिंह पुत्र मानदास और सुनील पुत्र ज्ञान सिंह का परिवार रहता था।

विज्ञापन


पत्थर गिरने से घर पूरी तरह से तबाह हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। खतरे को भांपते हुए स्थानीय प्रशासन ने घर को पहले ही खाली करवा दिया था। ग्राम पंचायत मड़ावग के बलबीर दीवान, रमेश, सुरेंदर, भागमल, चंद्र लाल, जगत राम अमोलक राम, रमला और मली देवी के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

विज्ञापन

Heavy rain and landslide damage houses in Chaupal Rohru and Rampur Bushahar
छलाण गांव में क्षतिग्रस्त हुए भवन को प्रशासन ने करवाया खाली। - फोटो : संवाद

घटना के बाद परिवार पूरी तरह से सहमें हुए हैं। इस घटना ने उनकी जीवन भर की कमाई मिट्टी में मिल गई है। खंड विकास अधिकारी चौपाल विनीत ठाकुर ने सभी प्रभावित परिवारों को मनरेगा के तहत लाभान्वित करने और अनुदान राशि स्वीकृत करने के लिए पंचायत सचिव को आदेश जारी कर दिए हैं।

पंचायत गोरली मड़ावग और पंचायत मकडोग के पंचायत सचिव नरेंद्र पांटा ने बताया कि पंचायत गोरली मड़ावग में चार परिवार और मकड़ोग में तीन परिवार बेघर हो गए हैं। कार्यकारी एसडीएम चौपाल रेखा शर्मा ने बताया कि प्रभावित  परिवारों की हर संभव सहायता की जा रही है।

खड़ाहन में चार मकानों को खतरा

Heavy rain and landslide damage houses in Chaupal Rohru and Rampur Bushahar
ननखड़ी की खड़ाहन पंचायत में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त भवन। - फोटो : संवाद

उपमंडल रामपुर की ननखड़ी तहसील में बारिश लगातार कहर बरपा रही है। तहसील की खड़ाहन पंचायत में बरसात से भूमि धंसाव हो रहा है। इस कारण चार मकानों को खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन भवनों को असुरक्षित घोषित कर खाली करवा दिया है। बुधवार को तहसीलदार ननखड़ी की अगुवाई में मौके पर टीम भेजी गई।

टीम ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और उसकी रिपोर्ट जल्द एसडीएम रामपुर को सौंपी जाएगी। पंचायत प्रधान रमीला कैरो ने बताया कि खड़ाहन पंचायत के सतीश चौहान, संजीव कुमार, रविंद्र और लाल चंद के मकान को भूमि धंसने के कारण खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा के दृष्टिगत उचित कदम उठाने की मांग की है।

वहीं ननखड़ी पंचायत के छलाण गांव में भी बुधवार को पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण बृजलाल का दो मंजिला मकान को खतरा पैदा हो गया। इसे प्रशासन ने खाली करने के निर्देश दिए हैं। इससे पूर्व भी मंगलवार को बढ़ोग पंचायत के पुनन गांव में तीन भवन असुरक्षित घोषित किए गए थे। इसमें एक मकान जमींदोज हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed