{"_id":"600967590be57025e541abde","slug":"health-deteriorated-after-injection-of-toothache-arm-had-to-amputated","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांत दर्द का इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ गई तबीयत, काटनी पड़ी बाजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दांत दर्द का इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ गई तबीयत, काटनी पड़ी बाजू
Thu, 21 Jan 2021 05:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 21 Jan 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के नंगल जरियाला में दंत चिकित्सक पर लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि स्थानीय निवासी एक दंत चिकित्सक के पास दांत दर्द के लिए इंजेक्शन लगवाया था। इस वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उसे दाहिना बाजू ही कटवाना पड़ा। व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर 1100 हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नंगल जरियाला के मलकीयत सिंह दांत के दर्द के इलाज के लिए स्थानीय दंत चिकित्सक के पास गए थे।
विज्ञापन
डॉक्टर ने उन्हें एक इंजेक्शन लगाया। इससे उनकी तबीयत मौके पर ही बिगड़ने लगी। इस दौरान उन्हें सिविल अस्पताल दौलतपुर ले जाया गया, लेकिन तबीयत में सुधार न होते देख परिजन उन्हें पंजाब के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भी उनका इलाज न होने के कारण डीएमसी लुधियाना ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी कर दाहिना बाजू काट दिया। वह व्यक्ति 80 फीसदी तक शरीर से अक्षम हो गया है। इस पूरे मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग से की गई, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई न होने के कारण निजी दंत चिकित्सक के खिलाफ 1100 नंबर हेल्पलाइन पर शिकायत की गई। उधर, डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने कहा कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन