फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Health department team reached Panchayat for vaccination after crossing hill on JCB

जेसीबी से ढांक पार कर वैक्सीनेशन के लिए पंचायत पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Sat, 29 May 2021 06:15 PM IST
Krishan Singh धर्मवीर गौतम, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
धर्मवीर गौतम, अमर उजाला, करसोग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 May 2021 06:15 PM IST
सार

टीम ने चलने फिरने में असमर्थ करीब 12 बुजुर्गों को टीका लगाया। घरद्वार पर कोरोना वैक्सीन लगने से बुजुर्गों ने राहत की सांस ली है। इसके लिए स्थानीय प्रधान तिलक वर्मा ने बीएमओ करसोग सहित हेल्थ विभाग की टीम का आभार प्रकट किया है। 

विज्ञापन
Health department team reached Panchayat for vaccination after crossing hill on JCB
जेसीबी से ढांक पार कर पंचायत पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के खिलाफ जारी जंग में स्वास्थ्य विभाग की टीमें अपनी जान जोखिम में डालकर अदृश्य वायरस को हराने में जुटी हुई हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग की दूरदराज पंचायत सरतेयोला में स्वास्थ्य विभाग की टीम को पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल शुक्रवार को टीम चलने फिरने में असमर्थ लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए सरतेयोला जा रही थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसमें फार्मासिस्ट माहूंनाग रमेश वर्मा, फीमेल हेल्थ वर्कर कुन्हों कला ठाकुर और हेल्थ सब सेंटर चिंडी की याचना शामिल थी। सड़क निर्माण के कारण रास्ता खराब हो गया था। टीम ने टीकाकरण के लिए सरतेयोला जाने की ठानी और जेसीबी के पंजे (बकेट) में बैठकर ढांक को पार किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के जज्बे की सराहना की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने चलने फिरने में असमर्थ करीब 12 बुजुर्गों को टीका लगाया।

घरद्वार पर कोरोना वैक्सीन लगने से बुजुर्गों ने राहत की सांस ली है। इसके लिए स्थानीय प्रधान तिलक वर्मा ने बीएमओ करसोग सहित हेल्थ विभाग की टीम का आभार प्रकट किया है। प्रधान तिलक वर्मा ने बताया कि दूरदराज की पंचायत सरतेयोला में वैक्सीनेशन की गई। सड़क बनाई जा रही जिस कारण रास्ते खराब हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस दुर्गम पंचायत में वैक्सीनेशन के लिए टीम भेजी। सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने भी टीम के इस हौसले के लिए उनकी पीठ थपथपाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed