फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Health Department seeks approval from Election Department to fill 983 posts of NHM

NHM Recruitment: एनएचएम के 983 पदों को भरने के लिए हिमाचल स्वास्थ्य विभाग ने निर्वाचन विभाग से मांगी मंजूरी

Thu, 17 Nov 2022 08:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Nov 2022 08:06 PM IST
सार

 विधानसभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के चलते यह मामला लटका हुआ है। विभाग एनएचएम के तहत इन पदों को भरने की तैयारी में है। यह भर्तियां अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक के माध्यम से करवाई जानी है।

विज्ञापन
Health Department seeks approval from Election Department to fill 983 posts of NHM
हिमाचल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत विभिन्न श्रेणियों के 983 पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने राज्य निर्वाचन विभाग से मंजूरी मांगी है। विधानसभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के चलते यह मामला लटका हुआ है। विभाग एनएचएम के तहत इन पदों को भरने की तैयारी में है।  यह भर्तियां अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक के माध्यम से करवाई जानी है। भाजपा सरकार ने कैबिनेट की बैठक में इन पदों को भरने की मंजूरी दी थी। एचनएचएम की ओर से इसकी सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया गया है। उल्लेखनीय है कि इन पदों को भरने के लिए 20 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी, जोकि 2 अक्टूबर तक चली।

विज्ञापन


अटल रिसर्च मेडिकल यूनिवर्सिटी की अधिसूचना के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के 723 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके अलावा स्टाफ  नर्स के 159 पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। फ ीमेल हेल्थ वर्कर के 65 और लैब तकनीकी सहायक के 36 पद शामिल भी हैं। इन भर्तियों के लिए आगे की प्रक्रिया पर 14 अक्टूबर को हिमाचल में चुनाव आचार संहिता लागू लग होने के साथ ही ब्रेक लग गया। इस देखते हुए निर्वाचन विभाग से भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए मंजूरी मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed