{"_id":"63764678a1dd6d074b005cc6","slug":"health-department-seeks-approval-from-election-department-to-fill-983-posts-of-nhm","type":"story","status":"publish","title_hn":"NHM Recruitment: एनएचएम के 983 पदों को भरने के लिए हिमाचल स्वास्थ्य विभाग ने निर्वाचन विभाग से मांगी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NHM Recruitment: एनएचएम के 983 पदों को भरने के लिए हिमाचल स्वास्थ्य विभाग ने निर्वाचन विभाग से मांगी मंजूरी
Thu, 17 Nov 2022 08:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Nov 2022 08:06 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के चलते यह मामला लटका हुआ है। विभाग एनएचएम के तहत इन पदों को भरने की तैयारी में है। यह भर्तियां अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक के माध्यम से करवाई जानी है।
विज्ञापन
हिमाचल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत विभिन्न श्रेणियों के 983 पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने राज्य निर्वाचन विभाग से मंजूरी मांगी है। विधानसभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के चलते यह मामला लटका हुआ है। विभाग एनएचएम के तहत इन पदों को भरने की तैयारी में है। यह भर्तियां अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक के माध्यम से करवाई जानी है। भाजपा सरकार ने कैबिनेट की बैठक में इन पदों को भरने की मंजूरी दी थी। एचनएचएम की ओर से इसकी सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया गया है। उल्लेखनीय है कि इन पदों को भरने के लिए 20 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी, जोकि 2 अक्टूबर तक चली।
विज्ञापन
अटल रिसर्च मेडिकल यूनिवर्सिटी की अधिसूचना के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के 723 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके अलावा स्टाफ नर्स के 159 पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। फ ीमेल हेल्थ वर्कर के 65 और लैब तकनीकी सहायक के 36 पद शामिल भी हैं। इन भर्तियों के लिए आगे की प्रक्रिया पर 14 अक्टूबर को हिमाचल में चुनाव आचार संहिता लागू लग होने के साथ ही ब्रेक लग गया। इस देखते हुए निर्वाचन विभाग से भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए मंजूरी मांगी गई है।
विज्ञापन