फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Health corporation will provide modern equipment to medical colleges and hospitals

Health corporation BOD: मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाएगा स्वास्थ्य निगम

Thu, 20 Jul 2023 09:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Jul 2023 09:34 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश चिकित्सा सेवाएं निगम की गुरुवार का बीओडी की हुई बैठक में कई फैसले लिए गए। इसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने की। 

विज्ञापन
Health corporation will provide modern equipment to medical colleges and hospitals
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों और अन्य अस्पतालों में विश्व स्तरीय मशीनों और उपकरण की खरीद होगी। हिमाचल प्रदेश चिकित्सा सेवाएं निगम की गुरुवार का बीओडी की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने की। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से विश्व स्तरीय खरीद का एक आदर्श मॉडल स्थापित किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बैठक में प्रबंध निदेशक और अन्य निदेशकों की नियुक्ति, बैंक खाता खोलने, प्रबंध निदेशक और निगम के अन्य अधिकारियों को वित्तीय शक्तियां सौंपने को भी मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


इस निगम की स्थापना हाल ही में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और इसे प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए की गई है। धनी राम शांडिल ने कहा कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और प्रतिस्पर्धी होगी। वे व्यक्तिगत रूप से निगम के माध्यम से खरीदी जाने वाली दवाओं और उपकरणों की गुणवत्ता का निरीक्षण करेंगे। यह सुनिश्चित किया जा सके कि उच्च गुणवत्ता और मानकों को ध्यान में रखकर खरीद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed