फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Headmaster accused of sexual harassment suspended, Elementary Education Department took action

Himachal: यौन उत्पीड़न का आरोपी मुख्याध्यापक निलंबित, प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

Tue, 09 Apr 2024 10:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Apr 2024 10:32 PM IST
सार

 मुख्याध्यापक पर स्कूल के चौकीदार के साथ स्कूल की मूकबधिर महिला कर्मी का यौन उत्पीड़न का आरोप है।

विज्ञापन
Headmaster accused of sexual harassment suspended, Elementary Education Department took action
निलंबित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरमौर जिले के ददाहू क्षेत्र की एक माध्यमिक पाठशाला में कार्यरत मुख्याध्यापक को विभाग ने निलंबित कर दिया है। मुख्याध्यापक पर स्कूल के चौकीदार के साथ स्कूल की मूकबधिर महिला कर्मी का यौन उत्पीड़न का आरोप है। इसे लेकर संगडाह पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में भेज दिया था। इसके बाद प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने कार्यवाहक मुख्याध्यापक टीजीटी आर्ट्स गंगाराम को निलंबित करने का फरमान जारी किया।

विज्ञापन


संगडाह पुलिस इस मामले में अलग से कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों संगडाह क्षेत्र की एक माध्यमिक पाठशाला में कार्यरत मूकबधिर महिला कर्मचारी के साथ कार्यवाहक मुख्याध्यापक और चौकीदार द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। शिकायत मिलते ही जहां शिक्षा विभाग कार्रवाई में जुट गया है वहीं संगडाह पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन


घटना बीते फरवरी की है। पीड़िता बोल और सुन नहीं सकती है। लिहाजा बयान कलमबद्ध करने के लिए पुलिस ने एक्सपर्ट की मदद ली।प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष कोहली ने निलंबन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed