{"_id":"64b808f7bb67422d230b7a37","slug":"hati-tribal-bill-included-in-rajya-sabha-s-first-day-s-agenda-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hati Tribal Bill: हाटी जनजातीय बिल राज्यसभा की पहले दिन की कार्यसूची में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hati Tribal Bill: हाटी जनजातीय बिल राज्यसभा की पहले दिन की कार्यसूची में शामिल
Thu, 20 Jul 2023 10:20 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 Jul 2023 10:20 AM IST
सार
जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा दिए जाने का बिल गुरुवार को केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा राज्यसभा में पेश करेंगे। यह बिल लोकसभा में बीते वर्ष 16 दिसंबर को ध्वनिमत से पारित हुआ था।
विज्ञापन
समिति अध्यक्ष डॉ. अमीचंद, महासचिव कुंदन शास्त्री व उपाध्यक्ष वेद प्रकाश।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा दिए जाने का बिल गुरुवार को केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा राज्यसभा में पेश करेंगे। यह बिल लोकसभा में बीते वर्ष 16 दिसंबर को ध्वनिमत से पारित हुआ था।
विज्ञापन
हाटी समुदाय को अपनी मांग पूरी होने की उम्मीद इसलिए भी जगी है, क्योंकि मानसून सत्र के पहले दिन ही यह बिल कार्यसूची में प्रथम स्थान पर उल्लेखित है। 14 सितंबर 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा दिए जाने को मंजूरी प्रदान की थी।
विज्ञापन
यह मांग दो लाख लोगों से जुड़ी है, जिसका इंतजार समुदाय के लोग पिछले पांच दशक से कर रहे हैं। केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमीचंद कमल, महासचिव कुंदन शास्त्री, उपाध्यक्ष सुरेंद्र हिंदुस्तानी और वेद प्रकाश ठाकुर ने उम्मीद जताई कि यह बिल मानसून सत्र में पारित करके जल्द राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के लिए जाएगा। इसके बाद हाटी समुदाय को जनजाति का सांविधानिक अधिकार मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने की ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट मंडी में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बुधवार को इससे संबंधित ज्वाइंट वेंचर कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक हुई। इसमें सामाजिक प्रभाव रिपोर्ट के बारे में मंत्रणा की गई। इस बैठक में अभी तक के कार्यों में हुई प्रगति, आगामी कार्यों और अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में सचिव पर्यटन देवेश कुमार, पर्यटन विभाग के निदेशक अमित कश्यप समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।