फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Haryana head constable arrested with 157 grams of chitta in Solan

Himachal: सोलन में हरियाणा का हेड कांस्टेबल 157 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Mon, 07 Apr 2025 11:46 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Apr 2025 11:46 AM IST
सार

 पुलिस ने 2 अप्रैल को सोलन के दोहरी दीवार के समीप आरोपी को दबोचा, लेकिन सोलन पुलिस ने अबतक मामले को दबाकर रखा हुआ था। 

विज्ञापन
Haryana head constable arrested with 157 grams of chitta in Solan
चिट्टे के साथ गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल सोलन पुलिस ने 157 ग्राम चिट्टे चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 2 अप्रैल को सोलन के दोहरी दीवार के समीप आरोपी को दबोचा, लेकिन सोलन पुलिस ने अबतक मामले को दबाकर रखा हुआ था। जब हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया, उस समय वह पुलिस की वर्दी में था। बताया जा रहा है कि उसके साथ एक अन्य युवक को भी पकड़ा है, जो पुलिस रिमांड पर है। हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार तहसील कलायत गांव बडीसिकरी जिला कैथल का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

दो अप्रैल का मामला, 4 दिन से दबाकर रखा केस
इसका खुलासा उस समय हुआ, जब हरियाणा पुलिस का एक हेड कांस्टेबल ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। सोलन पुलिस ने इस संबंध में कैथल के सीवन थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस ने कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। सोलन पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस चिट्टे के मुख्य सप्लायर की तलाश कर रही है। पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। मामला तब सामने आया जब हरियाणा में सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कांस्टेबल से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि वह इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा कहां से लाया और सप्लाई कहां की जानी थी। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed