{"_id":"62e23a1c1c0aa84bdf172e23","slug":"har-ghar-tiranga-abhiyan-bjp-national-spokesperson-sambit-patra-press-conference-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambit Patra: कांग्रेस नेता अधीर ने किया राष्ट्रपति का अपमान, सोनिया मांगें माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambit Patra: कांग्रेस नेता अधीर ने किया राष्ट्रपति का अपमान, सोनिया मांगें माफी
Thu, 28 Jul 2022 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 28 Jul 2022 05:53 PM IST
सार
संबित पात्रा ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने अलोकतांत्रिक बयान दिया है। इस बारे में सोनिया गांधी माफी मांगें। उनके कहने पर ही यह सब हो रहा है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आपत्तिजनक शब्द कहकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया है। इस तरह की बयानबाजी तकलीफ देने वाली है। कांग्रेस ने आज संविधान पर कुठाराघात किया है। यह सर्वोच्च सांविधानिक पद पर आक्रमण है। यह महिला के सम्मान के खिलाफ है। महिलाएं अपने संघर्ष से इतने ऊंचे मुकाम तक पहुंचती हैं। इस बारे में सोनिया गांधी माफी मांगें। उनके कहने पर ही यह सब हो रहा है।
विज्ञापन
संबित पात्रा ने वीरवार को आशियाना शिमला में प्रेस वार्ता में कहा कि वह एक जनजातीय महिला हैं। आजादी के 75 साल बाद कोई आदिवासी महिला इस पद तक पहुंची है। इस तरह एक आदिवासी महिला के खिलाफ दिया गया बयान भी है। यह अलोकतांत्रिक बयान है और लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है। आश्चर्य की बात है कि कांग्रेस सोनिया गांधी को देश की मां कहती हैं और राष्ट्रपति का अपमान कर रही है।
विज्ञापन
9 से 15 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा अभियान’
हिमाचल में 9 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चलेगा। इसे आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। हर जगह पर इस बारे में होर्डिंग्स और पोस्टर लगाकर प्रचार होगा। वंदेमातरम, रघुपति राघव राजा राम जैसे राष्ट्र भावना जागृत करने वाले गीतों से इस अभियान को दिशा दी जाएगी। 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। महापुरुषों की प्रतिमाओं को साफ करने का भी अभियान चलेगा। संबित पात्रा ने इस संबंध में भी भाजपा नेताओं की बैठक ली।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं के कांग्रेस में जाने का सवाल टाला
संबित पात्रा ने भाजपा नेताओं के कांग्रेस के जाने के सवाल को टाल दिया। कहा कि हिमाचल में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर की तर्ज पर भाजपा जीतेगी। इस संबंध में वह केवल इतना ही कहेंगे।