{"_id":"657c619735b94cbaed0f0ee7","slug":"hamirpur-college-becomes-overall-winner-in-inter-college-athlete-meet-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: इंटर कॉलेज एथलीट मीट में ओवरऑल विजेता बना हमीरपुर कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: इंटर कॉलेज एथलीट मीट में ओवरऑल विजेता बना हमीरपुर कॉलेज
Fri, 15 Dec 2023 07:55 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 Dec 2023 07:55 PM IST
सार
जेवलिन थ्रो महिला वर्ग में ऊना की मान देवी ने 33.07 मीटर थ्रो से गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जबकि पुरुष वर्ग में डीएवी कांगड़ा के बलजीत ठाकुर ने 52.5 मीटर थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
धर्मशाला में इंटर कॉलेज एथलीट मीट।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की अंतर महाविद्यालय एथलीट मीट में महिला एवं पुरुष वर्ग में हमीरपुर कॉलेज ओवरऑल चैंपियन बना। देहरी कॉलेज के रजत और हमीरपुर की प्रिया ने बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में कांगड़ा दूसरे और मंडी तीसरे स्थान पर रहा। जबकि महिलाओं में धर्मशाला कॉलेज दूसरे और अंब कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। जेवलिन थ्रो महिला वर्ग में ऊना की मान देवी ने 33.07 मीटर थ्रो से गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जबकि पुरुष वर्ग में डीएवी कांगड़ा के बलजीत ठाकुर ने 52.5 मीटर थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रो. हरि सिंह डायरेक्टर यूथ प्रोग्राम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता करीब चार साल बाद हो रही है। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों का आगामी प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। यहां से चयनित महिला खिलाड़ी सीधे ऑल इंडिया लेवल गेम्स में भाग लेंगी, जबकि पुरुष खिलाड़ी नाॅर्थ, ईस्ट और वेस्ट जोन प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। चयनित खिलाड़ियों के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से खिलाड़ियों को इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए तैयारी करेंगे। इस दौरान स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एथलेटिक्स कोच डॉॅ. राजेंद्र सैनी, डॉ. राजकुमार, साई सेंटर धर्मशाला के एथलेटिक्स के पूर्व कोच केहर सिंह पटियाल, कोच भूपिंद्र ठाकुर, कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीवन कटोच, डॉ. संजय पठानिया, डॉ. नरेश मनकोटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंडी की कुसुम ने 12 सेकंड से कम समय में पूरी की 100 मीटर दौड़
एथलेटिक्स मीट के दौरान तीन रिकार्ड टूटे। इसमें अकेले मंडी की कुसुम ठाकुर ठाकुर ने दो रिकार्ड तोड़े और सबसे कम समय में 100 मीटर की दौड़ पूरी करने वाली प्रदेश की पहली एथलीट बनीं। कुसुम ने 100 मीटर दौड़ में 12 सेकंड से कम समय पूरी कर नया रिकार्ड बनाया। कुसुम ने 11 सेकेंड, 58 मिली सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी की। पहले 100 मीटर महिला दौड़ में 12 सेकेंड 16 मिली सेकंड का रिकार्ड था, जिसे कुसुम ठाकुर ने तोड़ दिया। यहीं नहीं, कुसुम ठाकुर ने 200 मीटर दौड़ में भी पुराना रिकार्ड तोड़कर नया रिकार्ड कायम किया। कुसुम ने 200 मीटर दौड़ 23.86 सेकेंड में पूरी कर हमीरपुर की ज्योति का पिछला 25.17 सेकंड रिकार्ड तोड़ा।
विज्ञापन