{"_id":"63f4d093ee90cedf0f0cf4a4","slug":"hailstorm-shimla-white-sheet-spread-all-over-city-in-half-an-hour-vehicles-skidded-due-to-slippery-roads-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: आधे घंटे में पूरे शिमला शहर में बिछ गई ओलों की सफेद चादर, सड़कों पर फिसलन से स्किड हुईं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: आधे घंटे में पूरे शिमला शहर में बिछ गई ओलों की सफेद चादर, सड़कों पर फिसलन से स्किड हुईं गाड़ियां
Tue, 21 Feb 2023 08:47 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Feb 2023 08:47 PM IST
सार
ओलावृष्टि से सड़कों पर फिसलन से गाड़ियां स्किड होने से सर्कुलर रोड पर जाम लग गया। छुट्टी के समय हुई बारिश ओलावृष्टि से बच्चे भीगते हुए घर पहुंचे।
विज्ञापन
शिमला में भारी ओलावृष्टि।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और करीब आधे घंटे हुए भारी ओलावृष्टि से शहर में सफेद चादर बिछ गई। दोपहर बाद करीब 2:45 से 3:15 तक हुई ओलावृष्टि से सड़कों पर फिसलन से गाड़ियां स्किड होने से सर्कुलर रोड पर जाम लग गया। छुट्टी के समय हुई बारिश ओलावृष्टि से बच्चे भीगते हुए घर पहुंचे। मंगलवार को मौसम ने अजीब रंग दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह शहर में धूप खिली, लेकिन दोपहर के समय आसमान में काले बादल छा गए। दो बजे के बाद शहर के कई भागों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। पौने तीन बजे के बाद शहर में भारी ओलावृष्टि और बारिश हुई। आधे घंटे के लिए शहर में अंधेरा छा गया। जो जहां था, वहीं ठहर गया। सड़क पर फिसलन से वाहनों की रफ्तार थम गई। देखते ही देखते शिमला की सड़कें और घरों की छतें ओलावृष्टि की सफेद चादर में लिपट गईं। शिमला व आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि से मटर, फूलगोभी और गुठलीदार फलों की फ्लावरिंग प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
ओलावृष्टि का सैलानियों ने उठाया लुत्फ
रिज मैदान और मालरोड घूमने पहुंचे सैलानियों ने ओलावृष्टि का खूब लुत्फ उठाया। रिज पर सैलानी ओलावृष्टि के दौरान फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते दिखे। छराबड़ा-ढली सड़क पर हसनवैली के पास ओलावृष्टि के दौरान सैलानी मस्ती में नाचते गाते दिखे।