{"_id":"5f2abdab8ebc3e3ca74d2952","slug":"gymnasiums-and-yoga-centres-opened-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला, सोलन में खुले जिम, योग सेंटर, ऊना में नौ से खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला, सोलन में खुले जिम, योग सेंटर, ऊना में नौ से खुलेंगे
Wed, 05 Aug 2020 07:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ऊना/सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ऊना/सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 05 Aug 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के चलते करीब चार महीने बाद अनलॉक-3 के तहत हिमाचल में जिम खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजधानी शिमला और सोलन में बुधवार को कुछ जिम और योग केंद्र खुल गए हैं, जबकि ऊना जिले में नौ अगस्त से जिम खोल दिए जाएंगे। तीनों जिला उपायुक्तों ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश में मंदिरों को भी जल्द खोलने की तैयारी है। इसके लिए सरकार के आदेशों का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, जिम और योग सेंटर खोलने से पूर्व और बाद में संचालकों को कुछ कार्य करने होंगे। ऊना जिले नौ अगस्त तक संचालक इसकी औपचारिकताएं पूरा कर सकते हैं। डीसी ऊना संदीप कुमार ने बताया कि नौ अगस्त से जिम और योग सेंटर खोल जा सकते हैं। इसके लिए संचालकों को संबंधित एसडीएम को अंडरटेकिंग देनी होगी। इसके बाद किसी भी प्रकार की अनुमति की जरूरत नहीं रहेगी। जिम और योग सेंटर में शारीरिक दूरी, फेस कवर समेत सभी प्रकार की एहतियात बरतनी होंगी।
विज्ञापन
उधर, खेल परिसर शिमला में रोजाना व्यायाम के लिए आने वाले सदस्यों की संख्या सैकड़ों में होने के कारण जिम को सैनिटाइज किया जा रहा है। संख्या के आधार पर बैच बनाकर जिम में व्यायाम के लिए लोगों को बुलाने की व्यवस्था की जाएगी। इसका बाकायदा पूरा शेड्यूल बनाया जाएगा। जिला युवा सेवाएं अधिकारी और खेल परिसर के इंचार्ज अनुराग वर्मा ने बताया कि एक-दो दिन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के साथ जिम को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन