फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   gupt Navratri begins in Jwalamukhi temple, 71 Brahmins will recite for nine days for world welfare

कांगड़ा: ज्वालामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्र का आगाज, विश्व कल्याण के लिए 71 ब्राह्मण नौ दिन करेंगे पाठ

Wed, 02 Feb 2022 01:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Feb 2022 01:52 PM IST
सार

विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्र में 71 पुजारी, ब्राह्मण विश्व कल्याण और विश्व शांति के लिए जप, पूजा लगातार नौ दिनों तक करेंगे।  गुप्त नवरात्र 10 फरवरी तक चलेंगे। ज्वालामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्र का शुभारंभ मंदिर अधिकारी व तहसीलदार दीनानाथ यादव ने विधिवत पूजा, सकंल्प व कन्या पूजन से किया।
 

विज्ञापन
gupt Navratri begins in Jwalamukhi temple, 71 Brahmins will recite for nine days for world welfare
ज्वालामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्र का आगाज - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में बुधवार से माघ महीने के गुप्त नवरात्र विधिवत पूजन-अर्चना से शुरू हुए।  इन गुप्त नवरात्र में 71 पुजारी, ब्राह्मण विश्व कल्याण और विश्व शांति के लिए जप, पूजा लगातार नौ दिनों तक करेंगे।  गुप्त नवरात्र 10 फरवरी तक चलेंगे।  ज्वालामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्र का शुभारंभ मंदिर अधिकारी व तहसीलदार दीनानाथ यादव ने विधिवत पूजा, सकंल्प व कन्या पूजन से किया। गुप्त नवरात्र के दौरान अनुष्ठान पर बैठने वाले लगभग 71 पुजारियों व ब्राह्मणों को पुजारी आचार्य मधुसूदन व प्रशांत शर्मा ने विधिवत संकल्प दिलाया।

विज्ञापन


 पुजारी व न्यास सदस्य प्रशांत शर्मा ने बताया कि गुप्त नवरात्र के दौरान विश्व शांति व विश्व कल्याण के लिए मां ज्वाला के मूल मंत्र, बटुक भैरव, गणपति, गायत्री व दुर्गा सप्तशती पाठ व अन्य जप किए जाएंगे। न्यास की ओर से प्राचीन परंपराओं को बरकरार रखा जाएगा। अनुष्ठान के नौवें दिन हवन-यज्ञ किया जाएगा। इस दिन स्थानीय पुजारी, ब्राह्मण, अधिकारी, कर्मचारी हवन में आस्था व श्रद्धा की आहुतियां डालेंगे। इस अवसर पर मंदिर न्यास सदस्य पुजारी मधुसूदन शर्मा, प्रशांत शर्मा, सौरभ शर्मा, शशि चौधरी सहित मंदिर न्यास के कर्मचारी व पुजारी वर्ग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 मंदिर अधिकारी व तहसीलदार दीनानाथ यादव ने बताया कि धार्मिक आयोजन ज्वालामुखी मंदिर में किया जा रहा है। नौ दिन लगातार विश्व कल्याण के लिए पूजा-पाठ पुजारी वर्ग द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उन्होंने माता से यही कामना की है कि विश्व से कोरोना महामारी का अंत हो और हर जगह सुख-समृद्धि व शांति कायम हो। मंदिर प्रशासन की तरफ से सभी इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने सभी को गुप्त नवरात्र की बधाई दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed