{"_id":"641da19083930da4e2050e39","slug":"gullarwala-young-man-consumed-poison-after-breaking-the-engagement-died-in-pgi-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सगाई टूटने पर गुल्लरवाला के युवक ने खाया जहर, पीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सगाई टूटने पर गुल्लरवाला के युवक ने खाया जहर, पीजीआई में मौत
Fri, 24 Mar 2023 06:43 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Mar 2023 06:43 PM IST
सार
सोलन जिले के बद्दी के गुल्लरवाला के रहने वाले एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने के बाद मौत हो गई। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी सगाई टूटने के बाद वह डिप्रेशन में था और उसने जहर का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के गुल्लरवाला के रहने वाले एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने के बाद मौत हो गई। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी सगाई टूटने के बाद वह डिप्रेशन में था और उसने जहर का सेवन कर लिया। बेहोशी की हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचाया गया, जहां चार दिन बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गुल्लरवाला निवासी मनप्रीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह ने चार दिन पूर्व जहर का सेवन कर लिया था। परिजनों ने उसके मुंह से झाग निकलते देखी तो बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले गए, लेकिन वहां भी चिकित्सक उसे बचा नहीं पाए।
विज्ञापन
मृतक मनप्रीत के पिता गुरदेव ने आरोप लगाया कि उनके बेटे का रिश्ता पंचकूला में हुआ था। दोनों परिवार इस रिश्ते से खुश थे। जैसे ही सगाई की तिथि नजदीक आई तो लड़की पक्ष ने इनकार कर दिया। लड़की के पिता ने उनके बेटे को कहीं मिलने के लिए बुलाया और सगाई करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बेटा मानसिक तनाव में रहने लगा। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर धारा 306 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच चल रही है।