फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Gudiya's mother pleads to stop political rhetoric on daughter's case, wrote letter to chief justice

Gudiya case: गुड़िया की मां ने बेटी के मामले पर राजनीतिक बयानबाजी पर रोक लगाने की गुहार लगाई, मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

Mon, 04 Jul 2022 08:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Jul 2022 08:16 PM IST
सार

गुड़िया की मां ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा है कि हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित गुड़िया दुराचार एवं हत्या मामले को चुनावी माहौल गर्माते ही एक बार फिर से राजनीतिक बयानबाजी का मुद्दा बनाया जा रहा है। यह नैतिक आधार पर गलत है। 

विज्ञापन
Gudiya's mother pleads to stop political rhetoric on daughter's case, wrote letter to chief justice
गुड़िया मामला(फाइल)

विस्तार

गुड़िया मामले में राजनीतिक बयानबाजी पर रोक लगाने की गुहार लगाई गई है। यह गुहार गुड़िया की माता ने प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र लिखकर लगाई है। बेटी के मामले को न्यायालय में विचाराधीन बताते हुए गुड़िया की माता ने इस पर आ रहे बयानों पर रोक लगाने को कहा है। यह जानकारी मदद सेवा ट्रस्ट के प्रेस सचिव ने दी है। गुड़िया की मां ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा है कि हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित गुड़िया दुराचार एवं हत्या मामले को चुनावी माहौल गर्माते ही एक बार फिर से राजनीतिक बयानबाजी का मुद्दा बनाया जा रहा है। यह नैतिक आधार पर गलत है।

विज्ञापन


उन्होंने जून 2020 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय में इस मामले की एक बार फिर से जांच की अपील की थी और सर्वोच्च न्यायालय ने इस अपील के आधार पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में इस मामले को भेज दिया था, जिससे उनकी मां ने बार-बार दिल्ली न जाना पडे़। तबसे यह मामला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में है और न्यायिक प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा है कि गुड़िया जिन्हें अभी इंसाफ का इंतजार है, उनकी आत्मा भी इस तरह के राजनीतिक बयानों से खुश नही होगी। इसलिए प्रार्थना है कि इस विचाराधीन मामले पर न्यायिक आदेश से त्वरित प्रभाव से रोक लगाई जाए और इस तरह की बयानबाजी करने वाले लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed