फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   gudiya rape and murder case IG Zahur Haider Zaidi suspension revoked

गुड़िया मामला : सूरज हत्याकांड के आरोपी आईजी जैदी की सेवाएं बहाल

Sat, 28 Jan 2023 12:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 28 Jan 2023 12:51 PM IST
सार

आईजी जैदी को प्रदेश सरकार ने 15 जनवरी, 2020 को सस्पेंड किया था। तीन साल बाद सरकार ने जैदी को बहाल किया है।

विज्ञापन
gudiya rape and murder case IG Zahur Haider Zaidi suspension revoked
आईजी जहूर हैदर जैदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुड़िया दुष्कर्म एवं हत्या मामले से जुड़े सूरज हत्याकांड के आरोपी आईजी जहूर हैदर जैदी की सेवाएं प्रदेश सरकार ने बहाल कर दी हैं। गृह विभाग ने शुक्रवार को इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। आईजी जैदी को प्रदेश सरकार ने 15 जनवरी, 2020 को सस्पेंड किया था। तीन साल बाद सरकार ने जैदी को बहाल किया है। वह पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करेंगे। इनकी तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


गौर हो कि शिमला जिले के कोटखाई में 4 जुलाई, 2017 को 16 वर्षीय एक छात्रा स्कूल से लौटते वक्त लापता हो गई थी। 6 जुलाई को कोटखाई के तांदी के जंगल में छात्रा का शव निर्वस्त्र हालत में मिला। पुलिस ने जांच में पाया कि छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। इस मामले की जांच के लिए शिमला के तत्कालीन आईजी जैदी की अध्यक्षता में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई। एसआईटी ने इस मामले में एक स्थानीय युवक सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इनमें से एक नेपाली युवक सूरज की कोटखाई थाने में पुलिस हिरासत के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। जांच में सीबीआई ने पाया कि आरोपी सूरज की मौत पूछताछ के दौरान पुलिस प्रताड़ना से हुई थी। इसके आधार पर सीबीआई ने आरोपी जैदी सहित नौ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में केस चंडीगढ़ सीबीआई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था। बाद में आठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी बहाल हो गए थे, जबकि जैदी की सेवाएं बहाल नहीं हुई थीं। वर्ष 2017 से चंडीगढ़ स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में इस केस की सुनवाई हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed