फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   gudiya rape and murder case IG Jaidi again suspended by himachal pradesh government

एसपी सौम्या को प्रताड़ित करने के आरोपी आईजी जैदी पर हुई बड़ी कार्रवाई

Thu, 16 Jan 2020 12:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Jan 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
gudiya rape and murder case IG Jaidi again suspended by himachal pradesh government
फाइल फोटो

महिला आईपीएस अधिकारी सौम्या पर बयान बदलने के लिए दबाव बनाने के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईजी जहूर जैदी को निलंबित कर दिया। गृह विभाग ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। बीते दिन ही कोर्ट के आदेश पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। आदेश मिलते ही पीएचक्यू ने उचित कार्रवाई के लिए फाइल सरकार को भेज दी।

विज्ञापन


कोर्ट ने जैदी पर कार्रवाई के लिए डीजीपी को आदेश दिए थे। चूंकि, जैदी की नियंत्रण अथॉरिटी गृह विभाग है और वर्तमान में वह राजस्व विभाग के अधीन आने वाले वक्फ बोर्ड में बतौर सीईओ काम कर रहे हैं। ऐसे में डीजीपी ने रिपोर्ट कोर्ट के आदेश की प्रति के साथ सरकार को भेज दी। सरकार में रिपोर्ट पहुंचते ही आनन-फानन में सरकार ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन


बता दें, जैदी के खिलाफ पिछले बुधवार को सौम्या ने चंडीगढ़ की सीबीआई अदालत में उन पर बयान बदलने के लिए दबाव बनाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने डीजीपी को उचित कार्रवाई के आदेश दिए थे, लेकिन आदेश न पहुंचने के चलते सरकार और पुलिस मुख्यालय हाथ पर हाथ धरे बैठा था। बुधवार को आदेश आते ही सरकार ने कार्रवाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला 
आईजी जैदी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बहुचर्चित गुड़िया हत्या और दुराचार मामले से जुडे़ सूरज हत्याकांड में गिरफ्तार किया था। वह गिरफ्तारी के बाद भी निलंबित हुए थे। हाल ही में बहाल हुए थे। इस मामले की सुुनवाई चंडीगढ़ में सीबीआई कोर्ट में चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed