फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Groom's father dies of heart attack during wedding dham ceremony, was posted as Assistant Sub Inspector in ITB

Mandi News: शादी समारोह में दूल्हे के पिता की हार्टअटैक से मौत, आईटीबीपी में एएसआई पद पर थे तैनात

Tue, 20 Feb 2024 05:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Feb 2024 05:20 PM IST
सार

मंडी जिले के रिवालसर के पास दुर्गापुर में एक शादी समारोह में उस वक्त मातम छा गया जब दूल्हे के पिता की अचानक हृदयघात से मौत हो गई। 

विज्ञापन
Groom's father dies of heart attack during wedding dham ceremony, was posted as Assistant Sub Inspector in ITB
शादी समारोह में दूल्हे के पिता की हार्टअटैक से मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रिवालसर के पास दुर्गापुर में एक शादी समारोह में उस वक्त मातम छा गया जब दूल्हे के पिता की अचानक हृदयघात से मौत हो गई। मृतक आईटीबीपी में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर थे। सोमवार देर शाम उनका गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि  देवेंद्र कुमार (54) पुत्र तेज राम शर्मा गांव दुर्गापुर त्रिवेंद्रम में आईटीबीपी में एएसआई के पद पर तैनात थे। 16,17 और 18 फरवरी को बेटे की शादी के लिए घर आए थे।

विज्ञापन


18 फरवरी को धाम के बाद काफी देर डीजे पर नाचते रहे और फिर थोड़ा काम निपटाकर 8:30 बजे सो गए। अचानक इस बीच उन्हे सीने में दर्द हुआ और उन्हें उठाकर रिवालसर अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक में पोस्टमार्टम हुआ और देर शाम उनका अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ गांव में ही किया गया। गांव वालों का कहना है कि उनके बेटे चेतन शर्मा की शादी थी और शादी की धाम के बाद अचानक हुई इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed