फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Great Himalayan Open Marathon: Sher Singh of Chamba and Kanijo of Kangra won the title

ग्रेट हिमालयन ओपन मैराथन: चंबा के शेर सिंह और कांगड़ा की कनीजो ने जीता खिताब

Tue, 10 May 2022 07:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 May 2022 07:13 PM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में खेल विभाग की ओर से करवाई गई ग्रेट हिमालयन ओपन मैराथन में चंबा के शेर सिंह ने पुरुष वर्ग की 21 किलोमीटर मैराथन का खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन
Great Himalayan Open Marathon: Sher Singh of Chamba and Kanijo of Kangra won the title
ग्रेट हिमालयन ओपन मैराथन - फोटो : संवाद

विस्तार

 आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में खेल विभाग की ओर से करवाई गई ग्रेट हिमालयन ओपन मैराथन में चंबा के शेर सिंह ने पुरुष वर्ग की 21 किलोमीटर मैराथन का खिताब अपने नाम किया। उन्हें 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। मंडी के रमेश कुमार ने दूसरा, बिलासपुर के अनीश चंदेल तीसरे स्थान पर रहे। इन्हें 25 हजार और 20 हजार इनाम मिला। महिला वर्ग की 10 किमी दौड़ को कांगड़ा की कनीजो ने जीता। इन्हें 21 हजार पुरस्कार मिला। सिरमौर की निकिता शर्मा दूसरे, मंडी की तम्मना तीसरे स्थान पर रहीं। इन्हें क्रमश: 13 हजार और 10 हजार इनाम दिया गया। ब्वॉयज अंडर-20 की आठ किमी दौड़ में मंडी के रोहित ने पहला, ऊना के अभिषेक दूसरे, मंडी के राहुल तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में मंडी की आस्था पहले, हमीरपुर की राशि ने दूसरा, मंडी की सिया देवी तीसरे स्थान पर रहीं। इन्हें क्रमश: 15 हजार, 12 हजार और 10 हजार का पुरस्कार मिला। 

विज्ञापन


ब्वॉयज अंडर-16 वर्ग में कांगड़ा के हर्ष पहले, अखिल दूसरे और हमीरपुर के आदित्य तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में कांगड़ा की नैंसी पहले, हमीरपुर की अवंतिका दूसरे, कांगड़ा की श्रीजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ब्वॉयज अंडर-14 में मंडी के रमन कुमार पहले, कर्ण दूसरे, कांगड़ा के सूर्यवंशत तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में कांगड़ा की पलक प्रथम, हमीरपुर की शगुन द्वितीय, कांगड़ा की सताक्षी ठाकुर तृतीय रहीं। पुरुषों की 30 से 50 वर्ष आयु वर्ग में कांगड़ा के सुनील ठाकुर पहले, विनय कुमार दूसरे और दिनेश कुमार तीसरे, महिलाओं में कांगड़ा की रेणुका पहले,  शालिनी दूसरे, स्वचना देवी तीसरे, पुुरुष की 51 से 60 वर्ष आयु वर्ग में मंडी के अमर सिंह प्रथम, कांगड़ा के मदन गुलेरिया दूसरे, संदीप कुमार तीसरे, महिलाओं में कांगड़ा की अंबिका शर्मा पहले, वीना कटोच दूसरे, वीना तीसरे, वरिष्ठ नागरिक वर्ग में ऊना के ओम प्रकाश पहले, कांगड़ा के सुभाष दूसरे, मंडी के परमा राम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के हर वर्ग में पहले दस विजेताओं को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


विधायक नैहरिया ने सम्मानित किए विजेता
विधायक विशाल नैहरिया ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। विजेता प्रतिभागियों सम्मानित भी किया। इस दौरान जिला खेल अधिकारी नरेश पाल गुलेरिया मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed