फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   grant of three percent dearness allowance to employees of himachal pradesh government from 1 January 2022

Himachal: कर्मचारियों, पेंशनरों को एरियर के साथ मिलेगा तीन फीसदी महंगाई भत्ता, कार्यालय आदेश जारी

Thu, 27 Apr 2023 07:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 27 Apr 2023 07:07 PM IST
सार

कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की तीन फीसदी किस्त जारी होगी। 31 के बजाय अब 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

विज्ञापन
grant of three percent dearness allowance to employees of himachal pradesh government from 1 January 2022
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में करीब दो लाख कर्मचारियों और डेढ़ लाख पेंशनरों को तीन फीसदी महंगाई भत्ता जारी करने के कार्यालय आदेश जारी किए गए हैं। इसे मौजूदा 31 से बढ़ाकर 34 फीसदी किया जाएगा। यह महंगाई भत्ता 1 जनवरी, 2022 से दिया जाएगा। यह हिमाचल प्रदेश सिविल सर्विसेज संशोधित वेतनमान नियम-2022 के अनुसार देय होगा। यह कार्यालय आदेश मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने जारी किए हैं। यह कार्यालय आदेश अखिल भारतीय सेवाओं, हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवाओं और राज्य सरकार के यूजीसी वेतनमान के तहत कवर हाेने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों पर लागू होंगे। इस अतिरिक्त महंगाई भत्ते को अप्रैल 2023 के मई को मिलने वाले वेतन के साथ नकद दिया जाएगा।

विज्ञापन


1 जनवरी, 2022 से लेकर 31 मार्च, 2023 के बीच का एरियर जीपीएफ खाते में जमा किया जाएगा। इसे जून में दी जाने वाले मई के वेतन के साथ जमा किया जाएगा। इस खाते में ब्याज 1 जून, 2023 से जमा होगा। जो कर्मचारी इस बीच सेवानिवृत्त हो गए हैं या फिर जिनके जीपीएफ खाते इस बीच बंद किए गए हैं, उन्हें एरियर नकद दिया जाएगा। पेंशनरों को भी अतिरिक्त महंगाई भत्ता 1 जनवरी, 2022 से देय होगा। इसे भी मई में देय अप्रैल के वेतन में दिया जाएगा। यही नहीं, पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को भी 1 जनवरी, 2022 से लेकर 31 मार्च 2023 तक का एरियर इसी वेतन के साथ एक ही किस्त में दिया जाएगा।
विज्ञापन


यहां देखें अधिसूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed