फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Grant of 21.90 crore released to five municipal corporations of Himachal

हिमाचल के पांच नगर निगमों को 21.90 करोड़ की ग्रांट जारी

Fri, 09 Jul 2021 11:03 AM IST
Krishan Singh शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, सोलन
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Jul 2021 11:03 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार शहरी विकास विभाग ने प्रदेश के पांच नगर निगमों को कुल 21,90,59,178 रुपये की ग्रांट जारी हुई है। इसमें सोलन नगर निगम को 2,86,26,617 रुपये अनुदान के तौर पर मिले हैं। 

विज्ञापन
Grant of 21.90 crore released to five municipal corporations of Himachal
नगर निगम(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पांचों नगर निगमों को 15वें वित्त आयोग की अनुदान राशि जारी हो गई है। टाइड ग्रांट के रूप में मिले इस बजट को निगम पेयजल योजनाओं के संरक्षण और संवर्धन के साथ वेस्ट मैनेजमेंट पर खर्च करेंगे। शहरी विकास विभाग ने इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।  जानकारी के अनुसार शहरी विकास विभाग ने प्रदेश के पांच नगर निगमों को कुल 21,90,59,178 रुपये की ग्रांट जारी हुई है। इसमें सोलन नगर निगम को 2,86,26,617 रुपये अनुदान के तौर पर मिले हैं। 15वें वेतन आयोग की दूसरी किस्त के रूप में मिले इस फंड में नगर निगम शिमला को 10,10,76,955 रुपये जारी हुए हैं।

विज्ञापन


धर्मशाला नगर निगम को 3,43,55,750, मंडी नगर निगम को 2,75,76,905 और पालमपुर नगर निगम को 2,74,22,951 रुपये का अनुदान मिला है। शहरी विकास विभाग के निदेशक मनमोहन शर्मा ने ग्रांट जारी होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह फंड 15वें वेतन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य तौर पर दो पैरामीटर पर खर्च होगा। इसमें वर्षा जल संग्रहण समेत पेयजल योजनाएं शामिल हैं। वहीं, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर भी यह धनराशि खर्च होगी। अगर किसी नगर निगम ने इस मदों पर बजट पूरी तरह पहले ही खर्च किया है तो वे अन्य विकास कार्यों पर इसे खर्च कर सकते हैं। निगमों को पहले पुराना फंड खर्च कर उसका यूसी जमा कराना होगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed