फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Grant of 2,000 crores will be reduced from the center for the new budget himachal, know the whole matter

Himachal Budget 2023: नए बजट के लिए केंद्र से घट जाएगी 2,000 करोड़ की ग्रांट, जानें पूरा मामला

Mon, 19 Dec 2022 12:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Dec 2022 12:14 PM IST
सार

प्रदेश के अगले वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट के लिए केंद्र सरकार से लगभग 2,000 करोड़ रुपये की ग्रांट घटने जा रही है। यह जीएसटी प्रतिपूर्ति के बंद होने और राजस्व घाटा अनुदान में कटौती से कम होने जा रही है। 

विज्ञापन
Grant of 2,000 crores will be reduced from the center for the new budget himachal, know the whole matter
बजट 2023 - फोटो : istock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के अगले वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट के लिए केंद्र सरकार से लगभग 2,000 करोड़ रुपये की ग्रांट घटने जा रही है। यह जीएसटी प्रतिपूर्ति के बंद होने और राजस्व घाटा अनुदान में कटौती से कम होने जा रही है। नए वार्षिक बजट को तैयार करने में जुटा वित्त विभाग इस संबंध में अभी से चिंतित हो गया है कि आगे बजट प्रबंधन कैसे होगा।

विज्ञापन


राज्य सरकार के लिए जीएसटी प्रतिपूर्ति जून 2022 के बाद से बंद हो चुकी है। अब हिमाचल प्रदेश को अपने करों से जो आय मिलेगी, वही जीएसटी प्रतिपूर्ति से हुई बजट की कमी का स्थान लेगी। यह आमदनी कितनी होगी, इसका किसी को सही-सही पता नहीं है। अगले वित्त वर्ष के बजट का आकार कितना होगा, इस बारे में अभी विभागों से विचार-मंत्रणा होनी है, लेकिन इसे करीब 2,000 करोड़ रुपये की इस कमी को देखते हुए तैयार किया जाएगा। कांग्रेस सरकार के समक्ष इस तरह से नई चुनौतियां पैदा होने वाली हैं। 
विज्ञापन


नए बजट पर मंत्रणा के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त ने बुलाई बैठक 
नए बजट पर मंत्रणा के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध ने सोमवार को राज्य सचिवालय में एक बैठक बुला ली है। इस बैठक में चर्चा के लिए आईटी, तकनीकी शिक्षा जैसे कई महकमों को आंमत्रित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष के लिए पारित किया था 54,592 करोड़ का बजट 
पिछली सरकार ने 4 मार्च को 51,365 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था, लेकिन यह 15 मार्च को पारित किया गया तो बढ़कर 54,592 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह से अगले वित्तीय वर्ष का बजट भी स्वाभाविक रूप से 55 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का हो सकता है। इस बजट में सरकार की ओर से की गई कई घोषणाएं भी शामिल होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed