{"_id":"647c98627baf4a76d30a869b","slug":"granfu-kaja-road-restored-after-10-hours-was-closed-due-to-avalanche-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lahul News: 10 घंटे बाद बहाल हुआ ग्रांफू-काजा सड़क मार्ग, हिमस्खलन से हुआ था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lahul News: 10 घंटे बाद बहाल हुआ ग्रांफू-काजा सड़क मार्ग, हिमस्खलन से हुआ था बंद
Sun, 04 Jun 2023 07:29 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 04 Jun 2023 07:29 PM IST
सार
ग्रांफू-काजा मार्ग खुलने के बाद लोगों को राहत मिली है। ग्रांफू से आठ किलोमीटर आगे डोहरनी नाले में शनिवार को हिमस्खलन होने से ग्रांफू-काजा मार्ग बंद था।
विज्ञापन
ग्रांफू-काजा सड़क मार्ग बहाल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
डोहरनी नाले में हिमस्खलन गिरने से बंद हुआ ग्रांफू-काजा मार्ग 10 घंटे बाद बहाल हो गया है। बीआरओ ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल किया। सड़क मार्ग बहाल होने के बाद 192 वाहन मनाली की ओर रवाना किए गए। ग्रांफू-काजा मार्ग खुलने के बाद लोगों को राहत मिली है। ग्रांफू से आठ किलोमीटर आगे डोहरनी नाले में शनिवार को हिमस्खलन होने से ग्रांफू-काजा मार्ग बंद था। यात्रियों को दोपहर से देर रात तक अपने वाहनों में ही शरण लेनी पड़ी। बीआरओ के अधिकारी और जवान बारिश और शून्य से नीचे तापमान में भी सड़क की बहाली में डटे रहे।
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति प्रशासन ने इस मार्ग को यातायात के लिए एक जून को ही बहाल किया है। बीआरओ की मानें तो इस बार लगातार हिमपात से मार्ग को बहाल रखने में मुश्किलें आ रही हैं। बीआरओ के अधिकारी के मुताबिक डोहरनी नाले में भारी-भरकम हिमस्खलन होने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हुआ था। इसे शनिवार रात 9:30 बजे बहाल किया गया। सड़क बहाल होने पर 192 वाहन, जो काजा से लोसर होते हुए मनाली के लिए सवारी लेकर आए थे उन्हें भी देर रात कोकसर होते हुए मनाली रवाना किया गया। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहना है कि पर्यटकों से मौसम व हिमखंड के गिरने की संभावना को देखते हुए एहतियात बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन