फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   govt will procure Wheat from 15 april from farmers in himachal

खुशखबर: हिमाचल में 15 अप्रैल से किसानों से गेहूं खरीदेगी सरकार

Tue, 16 Mar 2021 11:04 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Mar 2021 11:04 AM IST
सार

  • हिमाचल में किसानों से होगी गेहूं की खरीद
  • 15 अप्रैल से खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी
  • विभाग 1975 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदेगा

विज्ञापन
govt will procure Wheat from 15 april from farmers in himachal
गेहूं -फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय खाद्य निगम और प्रदेश खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग लोगों से गेहूं की खरीद करेगा। हिमाचल प्रदेश में गेहूं की फसल अप्रैल से पकनी शुरू हो जाएगी। 15 अप्रैल से खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। किसानों से फसल खरीदने की प्रक्रिया 20 जून तक चलती रहेगी। विभाग 1975 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदेगा। प्रदेश में 6600 मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। 

विज्ञापन


खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग की मानें तो लोग मंडियों में आकर भी गेहूं बेच सकेंगे। पूर्व में भारतीय खाद्य निगम किसानों से 3128 मीट्रिक टन गेहूं खरीदता था। किसानों से ज्यादा से ज्यादा गेहूं खरीदने के लिए हाल ही में भारतीय खाद्य निगम और प्रदेश खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग भी मौजूद रहे। ऐसे में भारतीय खाद्य आपूर्ति निगम को किसानों से ज्यादा से ज्यादा गेहूं खरीदने की बात कही गई। ऐसे में सरकार ने 6600 मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया। उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक आरके गौतम ने बताया कि हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में गेहूं की फसल अप्रैल महीने से पकनी शुरू हो गई है। 20 जून तक गेहूं की खरीद की जाएगी।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed