फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   govt will make four more checkposts in Himachal, preparations to clamp down on mining mafia

हिमाचल में चार और चेकपोस्ट बनाएगी सरकार, खनन माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी

Fri, 07 May 2021 11:18 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 May 2021 11:18 AM IST
सार

सरकार ने सुरक्षा कर्मियों से लेस करने के साथ खुफिया कैमरे भी लगाए हैं। इन चेकपोस्टों के माध्यम से देखा जा रहा है कि कहीं क्षमता से अधिक खनिज राज्य से बाहर तो नहीं जा रहा। 

विज्ञापन
govt will make four more checkposts in Himachal, preparations to clamp down on mining mafia
अवैध खनन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार खनन माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। खनिज के अवैध धंधा करने वाले माफिया पर नजर रखने को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में चार और नई चैक पोस्टें तैयार होंगी। सरकार ने अभी तक जिला सोलन और ऊना में छह चेकपोस्ट स्थापित की हैं। इन्हें सरकार ने सुरक्षा कर्मियों से लेस करने के साथ खुफिया कैमरे भी लगाए हैं। इन चेकपोस्टों के माध्यम से देखा जा रहा है कि कहीं क्षमता से अधिक खनिज राज्य से बाहर तो नहीं जा रहा।

विज्ञापन


इससे भी सरकार के खजाने को हर रोज लाखों रुपये की कर चोरी से राजस्व चूना लग है। सरकार दूसरे चरण में सिरमौर और जिला कांगड़ा में चार नई चेकपोस्टें तैयार करेगी। जिला सिरमौर में दो और इतनी ही जिला कांगड़ा में भी नई चेकपोस्टें स्थापित की जा रही हैं। इनमें कैमरे, वेइंग ब्रिज, माइनिंग स्टाफ और दो सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहेंगे। सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे। राज्य से जियोलॉजिस्ट पुनीत गुलेरिया ने कहा कि दूसरे चरण में सरकार चार चेकपोस्टें खनन की तस्करी रोकने को स्थापित करेगी। इनमें दो सिरमौर और दो कांगड़ा जिले में स्थापित की जा रही हैं। अभी छह चेकपोस्ट एक जिला सोलन के बद्दी और पांच ऊना जिले में स्थापित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed