फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Govt Jobs: Counseling will start from this day for 61 posts of art teachers

सरकारी नौकरी: कला अध्यापकों के 61 पदों के लिए 20 दिसंबर से शुरू होगी काउंसलिंग, जानें पूरा शेड्यूल

Thu, 16 Dec 2021 08:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Dec 2021 08:05 PM IST
सार

कला अध्यापकों के 61 पदों पर बैचवाइज भर्ती के लिए काउंसलिंग डाइट धर्मशाला 20 दिसंबर से शुरू होगी। काउंसलिंग सुबह 10 बजे से शुरू होगी। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र कुमार धीमान ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
Govt Jobs: Counseling will start from this day for 61 posts of art teachers
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कला अध्यापकों के 61 पदों पर बैचवाइज भर्ती के लिए काउंसलिंग डाइट धर्मशाला 20 दिसंबर से शुरू होगी। काउंसलिंग सुबह 10 बजे से शुरू होगी। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र कुमार धीमान ने कहा कि 20 दिसंबर को जिला कांगड़ा, 21 दिसंबर को मंडी, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, 22 दिसंबर को चंबा, ऊना, शिमला, सोलन और 23 दिसंबर को हमीरपुर, बिलासपुर और सिरमौर जिले के अभ्यर्थी काउंसलिंग में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि अनारक्षित श्रेणी के 23 पदों पर निर्धारित सत्र वर्ष 2007 तक के अभ्यर्थी भाग लेंगे। काउंसलिंग के बाद कोई भी प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


आर्थिक आधार पर पिछड़ा वर्ग के सात पदों पर वर्ष 2007 तक के अभ्यर्थी, अनारक्षित स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित के एक पद पर अप टू डेट, अनुसूचित जाति के 11 पदों पर वर्ष 2007 तक के अभ्यर्थी, अनुसूचित जाति बीपीएल, आईआरडीपी के तीन पदों पर वर्ष 2008 तक, अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित के एक पद अप टू डेट, अन्य पिछड़ा वर्ग के आठ पदों पर वर्ष 2007 तक के अभ्यर्थी, अन्य पिछड़ा वर्ग स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित के एक पद पर अप टू डेट, अन्य पिछड़ा वर्ग बीपीएल, आईआरडीपी के तीन पदों पर वर्ष 2008 तक के अभ्यर्थी, अनुसूचित जनजाति के दो पदों पर वर्ष 2007 व अनुसूचित जनजाति बीपीएल, आईआरडीपी के एक पद पर वर्ष 2008 तक के अभ्यर्थी काउंसलिंग में भाग लेंगे।
विज्ञापन


दाड़ी आईटीआई में रोजगार मेला
वहीं, क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शम्मी शर्मा ने बताया कि बद्दी की एक निजी कंपनी आईटीआई दाड़ी में 18 दिसंबर को ट्रेनी वर्कमेन (प्रोडक्शन फार्मा) के 50 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई से डिप्लोमा इन ऐलोपैथी फार्मासिस्ट, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और फिटर रखी गई है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए वेतनमान दो लाख रुपये प्रतिवर्ष और कंपनी की ओर से नि:शुल्क आवास, कार्यस्थल पर आने-जाने के अलावा मुफ्त मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed