फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   govt job: rakesh pathania said that 311 posts of forest guards will be filled soon in Himachal

सरकारी नौकरी: हिमाचल में जल्द भरे जाएंगे वन रक्षकों के 311 पद

Wed, 02 Jun 2021 09:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Jun 2021 09:10 PM IST
सार

मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि महामारी का दौर समाप्त होते ही वन रक्षकों के 311 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि अन्य पदों पर भी कर्मचारियों की भर्ती के मामलों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर जल्द ही भरा जाएगा।

विज्ञापन
govt job: rakesh pathania said that 311 posts of forest guards will be filled soon in Himachal
 वन मंत्री राकेश पठानिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 वन मंत्री राकेश पठानिया ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से वन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विभाग के शोध एवं प्रशिक्षण प्रभाग सुंदरनगर के अतिरिक्त वन वृत्त मंडी, कुल्लू और ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।  उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना महामारी के कारण वन रक्षकों की भर्ती बाधित हुई है। महामारी का दौर समाप्त होते ही वन रक्षकों के 311 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अन्य पदों पर भी कर्मचारियों की भर्ती के मामलों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर जल्द ही भरा जाएगा। वन मंत्री ने कहा कि हिमाचल एक पहाड़ी राज्य है और यहां वन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को वनों के संरक्षण और विकास के लिए एक टीम के रूप में कार्य करने को कहा। इस अवसर पर वन विभाग की ओर से क्रियान्वित की जा रही एक बूटा बेटी के नाम, सामुदायिक वन संवर्धन योजना, विद्यार्थी वन मित्र योजना और विशेष रूप से पर्वत धारा योजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वनों में वर्षा के जल को लंबे समय के लिए अधिक से अधिक संग्रहित करने के लिए पर्वत धारा योजना के अंतर्गत तालाब, चैक डैम और अन्य जल संग्रह संरचनाओं का निर्माण किया जाए। विभाग के शोध और प्रशिक्षण प्रभाग को और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करना चाहिए। उन्होंने वानिकी क्षेत्र में शोध को धरातल पर क्रियान्वित करने पर बल दिया। प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन डॉ. सविता ने भी बैठक में भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed