फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   govind thakur statement over posting of staff during appointment in hard area

हिमाचल: नियुक्ति के समय मुश्किल इलाकों को दी जाएगी प्राथमिकता

Mon, 15 Mar 2021 10:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Mar 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
govind thakur statement over posting of staff during appointment in hard area
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि प्रदेश में होने वाली भर्तियों के दौरान नियुक्ति के समय मुश्किल इलाकों में मौजूद शैक्षणिक संस्थानों के रिक्त पद भरने में प्राथमिकता दी जाएगी। कहा कि नए वित्त वर्ष के बजट में चार हजार पद भरने की सीएम जयराम ठाकुर ने घोषणा की है। इनमें 500 पद उच्च शिक्षा विभाग में भरे जाने हैं। इन पदों पर नियुक्त होने वालों को मुश्किल इलाकों में लगाया जाएगा। विधायक हर्षवर्धन चौहान और विनय कुमार ने अपने क्षेत्र में महाविद्यालयों में रिक्त पदों को लेकर सवाल किए थे। विधायक पवन नैय्यर ने रिक्त पद भरने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पीरियड बेस पर शिक्षक रखने की बात कही।

विज्ञापन


भवन बनवाएंगे, आप विद्यार्थियों की संख्या बढ़वाएं
शिमला। विधायक विनोद कुमार के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशाला के लिए उचित राशि की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने विधायक से अपील की कि वह विद्यालयों में विज्ञान के विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए भी प्रयास करें। विनोद ने कहा कि माध्यमिक विद्यालय जैदेवी, कनैड़, धंग्यारा और फंगवास में विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण के लिए करोड़ों की प्रशासनिक स्वीकृति तो दे दी गई, लेकिन टेंडर के लिए जरूरी तीस प्रतिशत राशि पीडब्ल्यूडी को उपलब्ध नहीं कराई गई। ऐसे में यह राशि उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन


निवेश मंजूरी मिलते ही शुरू करेंगे सुखाहार सिंचाई योजना
शिमला। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि सुखाहार सिंचाई योजना के संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और निवेश मंजूरी के लिए उसे केंद्रीय जल आयोग नई दिल्ली को भेजा गया है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में सम्मिलित होने पर यह योजना शुरू की जाएगी। कहा कि प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत कई योजनाएं शुरू की गई हैं। प्रदेश की सबसे बड़ी 150 करोड़ की योजना तो विधायक राकेश सिंघा के विधानसभा क्षेत्र में लगाई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed