{"_id":"64b816d5f336b6cba80bf8ca","slug":"governor-shiv-pratap-shukla-honored-cyclist-asha-malviya-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने साइकिलिस्ट आशा मालवीय को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने साइकिलिस्ट आशा मालवीय को किया सम्मानित
Wed, 19 Jul 2023 10:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 19 Jul 2023 10:32 PM IST
सार
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बुधवार को राजभवन में साइकिलिस्ट आशा मालवीय को सम्मानित किया। आशा मालवीय साइकिल पर भारत का भ्रमण कर रही हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने साइकिलिस्ट आशा मालवीय को किया सम्मानित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बुधवार को राजभवन में साइकिलिस्ट आशा मालवीय को सम्मानित किया। आशा मालवीय साइकिल पर भारत का भ्रमण कर रही हैं। राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह अभियान महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के उद्देश्य से आरंभ किया गया है। आशा मालवीय मध्य प्रदेश से संबंध रखती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने एक खिलाड़ी और पर्वतारोही के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी यह साइकिल यात्रा मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर एक नवंबर 2022 को भोपाल से शुरू हुई थी। इसका समापन स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में होगा। इस अभियान के दौरान वह देश के 28 राज्यों में कुल 25 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। अभी तक उन्होंने 24 राज्यों में 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर ली है। हिमाचल उनकी यात्रा का 25वां प्रदेश है।
विज्ञापन